प्रतापगढ़: भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव और मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा ने शहीद उद्यान (कम्पनी गार्डेन) में दिनांक 15 जून से 21 जून तक चलने वाले योग सप्ताह दिवस कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया।
योग सप्ताह दिवस के अवसर पर विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और जनसामान्य ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक द्वारा योगासन की विभिन्न मुद्राएं जैसे वृक्षासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, दण्डासन, भद्रासन, वज्रासन, कपालभाति, नाड़ी शोधन, ध्यान मुद्रा, भ्रामरी प्राणायाम, शलभासन, मकरासन, पवनमुक्तासन, भुजंगासन, शीतली प्राणायाम, उष्ट्रासन, ग्रीवा चालन, स्कन्ध संचालन, ताड़ासन इत्यादि का योगाभ्यास कराया गया और योग के लाभों के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर विधायक सदर ने उपस्थित लोगों से नियमित रूप से योगाभ्यास करने की अपील की। उन्होंने कहा, "नियमित रूप से योग करें और निरोग रहें। योग के माध्यम से तन और मन को चुस्त-दुरूस्त एवं स्वस्थ्य रखा जा सकता है।" मुख्य विकास अधिकारी ने भी दैनिक जीवन में योग का निरन्तर उपयोग करने की बात कही और बताया कि योग स्वस्थ जीवन जीने का एक तरीका है जिससे अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने भी योग के लाभों के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। योग सप्ताह कार्यक्रम में पतंजलि परिवार और आर्ट ऑफ लीविंग का सहयोग प्राप्त हुआ।
इस दौरान क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जयराम यादव, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. ममता सचान, डॉ. रंगनाथ शुक्ला, डॉ. ब्रम्हानन्द, डॉ. आकांक्षा, आकाशदीप मिश्रा और आयुष विभाग के चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।
योग सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड सभागार, हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर, नगर निकाय, समस्त आयुष चिकित्सालय, समस्त आयुष हेल्थ वेलनेस सेन्टर, योग वेलनेस सेन्टर, और वृद्धा आश्रम चिलबिला पर भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया और योग के लाभों की जानकारी प्राप्त की।
© Copyright 2026 by शिवंलेख - Design & Developed By Codes Acharya