This website uses cookies to ensure you get the best experience.

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत से बदसलूकी का मामला: सीआईएसएफ महिला जवान पर थप्पड़ मारने का आरोप

बीजेपी सांसद बनी एक्ट्रेस कंगना रनौत से बदसलूकी का मामला आया सामने

ब्रेकिंग न्यूज

  •  06 Jun 2024
  •  शिवंलेख
  •  6 Min Read
  •  58
  •  0

हाइलाइट्स

  • सीआईएसएफ की महिला कॉस्टेबल ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा, निलंबित होने पर कंगना की प्रतिक्रिया

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा से बीजेपी सांसद और मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीआईएसएफ की एक महिला जवान ने कंगना को थप्पड़ मारा। घटना गुरुवार दोपहर की है जब कंगना दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची थीं।

कंगना ने बताया कि सिक्योरिटी चेकिंग के बाद जब वह बोर्डिंग के लिए जा रही थीं, तभी सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। कहा जा रहा है कि यह घटना किसान आंदोलन के दौरान कंगना द्वारा दिए गए बयान से आहत होकर की गई।

कंगना ने बताया कि वह भाजपा की एक बैठक में शामिल होने के लिए विस्तार एयरलाइंस की फ्लाइट यूके 707 से दिल्ली जा रही थीं। इस घटना के बाद कंगना ने सीआईएसएफ महिला जवान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और उसे नौकरी से हटाने व सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना के दौरान कंगना के साथ यात्रा कर रहे मयंक माधुरी ने भी महिला जवान पर थप्पड़ मारने का प्रयास किया। खबरों के मुताबिक, सीआईएसएफ कर्मी कुलविंदर कौर को हिरासत में ले लिया गया है और एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी कमांडेड कमरे में रखा गया है।

कंगना ने इस घटना के बारे में बताया कि वह चुनाव जीतने के बाद भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए निकली थीं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की मंडी से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 74,000 से अधिक वोटों से हराया था। इस मामले को लेकर प्रशासनिक जांच शुरू हो गई है और कंगना रनौत दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। उनके समर्थकों और भाजपा नेताओं ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है और उचित कार्रवाई की मांग की है।

सीआईएसएफ की महिला कॉस्टेबल ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा, निलंबित होने पर कंगना की प्रतिक्रिया

सीआईएसएफ की महिला कॉस्टेबल ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा, निलंबित होने पर कंगना की प्रतिक्रिया

सीआईएसएफ की एक महिला कॉस्टेबल, जो सुल्तानपुर लोधी की निवासी और पंजाब के स्थानीय किसान नेता शेर सिंह की बहन है, को कंगना रनौत के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि महिला सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच की शुरुआत कर दी गई है।

घटना चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर हुई, जब कंगना रनौत विमान में सवार होने वाली थीं। तलाशी के दौरान सीआईएसएफ की महिला सिपाही ने कथित रूप से अभिनेत्री को थप्पड़ मारा। इस मामले पर कंगना ने एक वीडियो जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी।

कंगना ने वीडियो में कहा, "मुझे बहुत ज्यादा फोन कॉल्स आ रहे हैं, मीडिया के भी और अपने शुभचिंतकों के भी। मैं सुरक्षित हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ, वह सिक्योरिटी जांच के दौरान हुआ। जैसे ही मैं सुरक्षा जांच के बाद बाहर आई, दूसरे केबिन में एक सीआईएसएफ सुरक्षा कर्मचारी आई और उसने मेरे चेहरे पर मारा और गाली देने लगी। जब मैंने उससे पूछा कि ऐसा क्यों किया, तो उन्होंने कहा कि वह किसानों के विरोध का समर्थन करती हैं। मैं सुरक्षित हूं, लेकिन मेरी चिंता है कि पंजाब में जो आतंकवाद और उग्रवाद बढ़ रहा है, उससे कैसे निपटेंगे।"

कंगना ने यह भी कहा कि वह इस घटना से काफी चिंतित हैं और सरकार से अपील करती हैं कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाए।

  बीजेपी   सांसद   एक्ट्रेस   कंगना-रनौत   बदसलूकी   मामला   BJP   MP   actress   Kangana-Ranaut   controversy   case

कृपया अपने विचार साझा करें :

समाचार खोजें