This website uses cookies to ensure you get the best experience.

आउटसोर्सिंग एजेन्सी/सेवा प्रदाता एजेन्सी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती हेतु आवेदन 20 जून तक करें

एडीआर सेन्टर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग (जेम) के माध

ब्रेकिंग न्यूज

  •  05 Jun 2024
  •  शिवंलेख
  •  2 Min Read
  •  94
  •  0

अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पंवार ने बताया है कि ए0डी0आर0 सेन्टर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ में सृजित पदों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (चपरासी) 02 पद मासिक पारिश्रमिक रूपये 8350, (चौकीदार) 01 पद मासिक पारिश्रमिक रूपये 5960 तथा (सफाई कर्मी ) 01 पद रूपये 2390 पर नियुक्ति आउटसोर्सिंग (जेम) के माध्यम से नियुक्ति की जानी है। उन्होने कहा है कि इच्छुक आउटसोर्सिंग एजेन्सी/सेवा प्रदाता एजेन्सी आवश्यक कुशल कर्मियों की भर्ती के लिये सेवा प्रदान किये जाने का पूर्ण विवरण सहित आवेदन कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल कोर्ट प्रतापगढ़ में दिनांक 20 जून 2024 तक प्रस्तुत कर सकते है। आउटसोर्सिंग द्वारा चयन का सम्पूर्णतः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विवेकाधिकार के आधार पर किया जायेगा। आउटसोर्सिंग द्वारा उक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आवश्यक योग्यता नियम व शर्ते हेतु कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कर सकते है

  एडीआर-सेंटर   जिला-विधिक-सेवा-प्राधिकरण   चतुर्थ-श्रेणी-कर्मचारी   आउटसोर्सिंग   जेम   नियुक्ति   outsourcing   fourth-grade-employees   appointment

कृपया अपने विचार साझा करें :

समाचार खोजें