This website uses cookies to ensure you get the best experience.

सीएम योगी ने गोरखपुर चिड़ियाघर में बब्बर शेर की जोड़ी को बाड़े में छोड़ा

सीएम योगी ने गोरखपुर चिड़ियाघर में बब्बर शेर की जोड़ी को बाड़े में छोड़ा

ब्रेकिंग न्यूज

  •  15 Jun 2024
  •  शिवंलेख
  •  4 Min Read
  •  24
  •  0

गोरखपुर, 15 जून: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (गोरखपुर चिड़ियाघर) में बब्बर शेर "भरत" और शेरनी "गौरी" को बाड़े में प्रवेश कराया। ये दोनों दुर्लभ वन्यजीव मई माह के अंतिम सप्ताह में इटावा लायन सफारी से लाए गए थे। मुख्यमंत्री द्वारा इन्हें बाड़े में छोड़े जाने के बाद अब चिड़ियाघर आने वाले दर्शक इस बब्बर शेर की जोड़ी का दीदार कर सकेंगे और उनकी दहाड़ का रोमांच महसूस कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर चिड़ियाघर से गहरा लगाव है। जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह यहां वन्यजीवों को देखने और उनकी देखभाल की जानकारी लेने आते हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री के साथ वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण सक्सेना भी उपस्थित थे। जैसे ही मुख्यमंत्री ने बाड़े का गेट खोलकर कहा "चलो जाओ," बब्बर शेर दौड़ते हुए बाड़े में चला गया।

मुख्यमंत्री ने चिड़ियाघर के निदेशक एवं डीएफओ विकास यादव से दोनों शेरों के बारे में जानकारी ली और शेर के बाड़े के समीप हरिशंकरी पौध का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

गैंडों को खिलाया चारा, भालू को दी आइसक्रीम और शहद

चिड़ियाघर का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गैंडों की जोड़ी "हरि" और "गौरी" के बाड़े के पास पहुंचे और उन्हें चारा खिलाया। यह जोड़ी मुख्यमंत्री को काफी प्रिय है। 2 जून को उन्होंने इन्हें केला खिलाया था। भ्रमण के सीएम योगी हिमालयन भालू बिल्लू के बाड़े पर भी पहुंचे। उसे आवाज देकर बुलाया। गर्मी से परेशान इस भालू को उन्होंने आइसक्रीम, बर्फ का गोला और शहद खिलाया। हरि-गौरी और बिल्लू के बाड़े के पास सीएम ने कुल मिलाकर करीब बारह मिनट का वक्त बिताया। उन्होंने चिड़ियाघर के अन्य वन्यजीवों के बाड़ों का भी अवलोकन किया।

लखीमपुर के जंगल से आए बाघ का नामकरण किया "शक्ति"

चिड़ियाघर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने लखीमपुर के जंगल से रेस्क्यू कर लाए गए बाघ का नाम "शक्ति" रखा। नामकरण के बाद बाघ ने काफी देर तक दहाड़ लगाई।

बच्चों से मुलाकात और नसीहत

चिड़ियाघर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने वनटांगिया बस्ती, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जंगल तिकोनिया नम्बर तीन के बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उन्हें आशीर्वाद दिया और चॉकलेट गिफ्ट की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को समझाया कि चॉकलेट का रैपर या अन्य कूड़ा इधर-उधर न फेंके, बल्कि डस्टबिन में डालें और गर्मी को देखते हुए खूब पानी पिएं। मुख्यमंत्री ने लायन थीम पर फेस पेंटिंग कराए कुछ बच्चों से हंसी-मजाक भी की।

  सीएम-योगी   गोरखपुर   चिड़ियाघर   बब्बर-शेर   जोड़ी   बाड़ा   मुख्यमंत्री   योगी-आदित्यनाथ   शेर   जानवर   संरक्षण   वन्यजीव   उत्तर-प्रदेश   शेर-का-जोड़ा   उद्घाटन   चिड़ियाघर   गोरखपुर-चिड़ियाघर   वन-विभाग   पशु-संरक्षण   पर्यटन   वन्यजीव-पार्क   लायन-इनक्लोजर   शेर-का-बाड़ा   पर्यावरण-संरक्षण   जनसभा   अनावरण   उद्घाटन-समारोह   पशुप्रेमी   जनता   गोरखपुर-शहर   सीएम-योगी   Gorakhpur   चिड़ियाघर   बब्बर-शेर   lion-pair   zoo   enclosure   Uttar-Pradesh   wildlife   conservation   योगी-आदित्यनाथ   Gorakhpur-Zoo   animal-welfare   biodiversity   zoo-inauguration   wildlife-protection   lion-enclosure   zoo-animals   गोरखपुर-चिड़ियाघर   शेर-की-जोड़ी   CM-Yogi   Gorakhpur-news   zoo-opening   lion-release   animal-habitat   wildlife-sanctuary   environmental-conservation   पशु-संरक्षण   पर्यावरण   zoo-management   शेर-बाड़ा   गोरखपुर   मुख्यमंत्री   योगी-आदित्यनाथ   शहीद-अशफाक-उल्ला-खां-प्राणि-उद्यान   गोरखपुर-चिड़ियाघर   बब्बर-शेर   भरत   शेरनी   गौरी   इटावा-लायन-सफारी   बाड़ा   वन्यजीव   दर्शक   रोमांच   वन-एवं-पर्यावरण-राज्यमंत्री   डॉ.-अरुण-सक्सेना   निदेशक   डीएफओ   विकास-यादव   हरिशंकरी-पौध   पर्यावरण-संरक्षण   गैंडे   हरि   गौरी   केला   हिमालयन-भालू   बिल्लू   आइसक्रीम   बर्फ-का-गोला   शहद   लखीमपुर   जंगल   बाघ   शक्ति   वनटांगिया-बस्ती   पूर्व-माध्यमिक-विद्यालय   जंगल-तिकोनिया   चॉकलेट   डस्टबिन   पानी   लायन-थीम   फेस-पेंटिंग

कृपया अपने विचार साझा करें :

समाचार खोजें