This website uses cookies to ensure you get the best experience.

मतगणना मास्टर ट्रेनर्स मतगणना कार्मिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण प्रदान करें-सीडीओ

मतगणना मास्टर ट्रेनर्स मतगणना कार्मिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण प्रदान करें-सी

ब्रेकिंग न्यूज

  •  28 May 2024
  •  शिवंलेख
  •  4 Min Read
  •  30
  •  0

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन के कुशल नेतृत्व आगामी 04 जून को होने वाली लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतगणना के सम्बन्ध में विकास भवन के सभागार में जनपद स्तरीय मतगणना मास्टर ट्रेनर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें ईवीएम, पोस्टल बैलेट के साथ ईटीपीबीएमएस मतगणना के बारे में विस्तारपूर्वक पावर प्वाइन्ट प्रजेन्टेशन से प्रशिक्षण राज्य स्तरीय सुपर मास्टर ट्रेनर्स डा0 मोहम्मद अनीस, डा0 विन्ध्याचल सिंह एवं धर्मेन्द्र कुमार ओझा द्वारा प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी एवं विधानसभावार एआरओ भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा ने कहा कि पोस्टल बैलेट की गणना मतगणना से 30 मिनट पहले प्रारम्भ कर दी जायेगी, ऐसे सभी पोस्टल बैलेट की गणना की जायेगी तो मतगणना प्रारम्भ होने तक प्राप्त हो जायेगें। मतगणना प्रारम्भ होने के पश्चात् प्राप्त पोस्टल बैलेट की गणना नहीं की जायेगी। प्रातः 8 बजे से कन्ट्रोल यूनिट से मतगणना की जायेगी, कन्ट्रोल यूनिट में पड़े वोटो का मिलान 17ग से किया जायेगा। उन्होने कहा कि ईवीएम एवं पोस्टल बैलेट आदि का प्रशिक्षण पूर्ण मनोयोग से प्राप्त करें ताकि मतगणना कार्मिकों को अच्छे से प्रशिक्षण दे सके। कन्ट्रोल यूनिट से मतगणना कैसे की जायेगी इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी डा0 मो0 अनीस ने दी। एआरपी धर्मेन्द्र ओझा ने पोस्टल बैलेट की गणना कैसे की जायेगी इसके बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद ने कहा कि सभी 50 जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर का चयन पूर्व में दिये गये अच्छे प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुये किया गया है, इसलिये आप लोग अच्छा प्रशिक्षण प्रदान करें। प्रशिक्षण में बताया गया कि मतगणना सम्बन्धी उपलब्ध कराये गये प्रारूप के समस्त कॉलम स्पष्ट शब्दों में साफ-साफ भरे जाये, मतगणना सामग्री को चेक कर लें यदि कोई कमीं हो तो पूर्ण करा लें। प्रदर्शित होने वाले रिजल्ट को इस प्रकार से खड़े होकर दिखायेगें कि उपस्थित मतगणना एजेन्ट अच्छी तरह से देख व नोट कर सके। मतगणना पर्यवेक्षक द्वारा बोलकर भी रिजल्ट बताया जायेगा। यदि आवश्यकता हो तो रिजल्ट बटन को दुबारा दबाकर रिजल्ट दिखायें। रिजल्ट नोट करने के बाद सी0यू0 की स्वीच को ऑफ कर दिया जायेगा। इस अवसर पर प्राचार्य अफीम कोठी मंजू वर्मा सहित नसीमुद्दीन और अशोक शुक्ला मास्टर ट्रेनर आदि उपस्थित रहे। 

  taff   गुणवत्तापूर्ण   quality   विस्तार-पूर्वक   comprehensive   प्रशिक्षण   training   प्रशिक्षण-प्रदान-करें   provide-training   सीडीओ   CEO

कृपया अपने विचार साझा करें :

समाचार खोजें