प्रतापगढ़। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) संजीव रंजन ने जनपद के नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी के वार्ड संख्या-6 बागमिर्जा के रिक्त सदस्य पद के उप निर्वाचन की समय सारिणी जारी करते हुये बताया है कि दिनांक 22 जून तक पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति की अन्तिम तिथि निर्धारित की गयी है, 24 जून को पूर्वान्ह 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, 26 जून को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थी की नाम वापसी, 27 जून को पूर्वान्ह 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक प्रतीक आवंटन, 08 जुलाई को प्रातः 7 बजे से सायंकाल 5 बजे तक मतदान एवं दिनांक 10 जुलाई को प्रातः 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना की जायेगी। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा दिनांक 18 जून से नामांकन पत्रों का विक्रय किया जायेगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, अभ्यर्थन वापस लेने, प्रतीक आवंटन की कार्यवाही सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी के अपने स्वयं के कार्यालय पर की जायेगी। नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी के वार्ड संख्या-6 बागमिर्जा के सदस्य पद हेतु महिला के लिये आरक्षित/आवंटित स्थान पर उप निर्वाचन सम्पन्न कराया जायेगा। नगरीय निकाय उप निर्वाचन हेतु समय सारिणी के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर सभी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेगें और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही कार्यवाही की जायेगी।
© Copyright 2026 by शिवंलेख - Design & Developed By Codes Acharya