प्रतापगढ। जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा ने खेत तालाब योजना के तहत मनरेगा योजना के अन्तर्गत तालाबों पर साफ-सफाई एवं खुदाई के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने मानधाता ब्लाक के अन्तर्गत चमरूपुर पठान में तालाब का निरीक्षण किया तो उस समय मजदूर खुदाई कर रहे थे, वहां पर कार्य कर रहे मजदूरों की संख्या के सम्बन्ध में जानकारी प्रधान से ली। इसके उपरान्त ग्रामसभा सराय दासू में तालाब की खुदाई के कार्य का अवलोकन किया और प्रधान से जानकारी ली कि तालाब की कितनी गहरी खुदाई करायी जायेगी तो बताया गया कि निर्धारित मानक के अनुसार तालाब की खुदाई की जा रही है। उसके उपरान्त डीएम एवं सीडीओ ने नेवाड़ी ग्राम में पहुॅचकर झीलों में बनाये गये अलग-अलग तालाबों का देखा और निर्देशित किया कि बांधों पर वृक्षारोपण कराया जाये और जो भी लोग मत्स्य पालन या अन्य कार्यो हेतु इच्छुक हो उन्हें पट्टा का आवंटन किया जाये जिससे लोगों को रोजगार मिल सके।
© Copyright 2026 by शिवंलेख - Design & Developed By Codes Acharya