यह तस्वीर जबलपुर क्रूज हादसे के बाद चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की है। एक मां ने अपने 4 साल के बेटे को सीने से दबाकर रखा है। दोनों मां बेटे एक ही लाइफ जैकेट में हैं। बच्चा मां से लिपटा हुआ है। एक अंतिम बार उसने अपनी मां को गले लगा रखा है। जिस वक्त इन दोनों शव को बाहर निकाला गया तब पूरा परिवार वहीं मौजूद था। वे फूट-फूट कर रो पड़े। वहां मौजूद इस मंजर को देखने वाला हर एक शख्स भावुक हो गया। रेस्क्यूअर्स, अधिकारी, मीडिया रिपोर्टर्स किसी के पास कोई शब्द नहीं बचे थे। इस हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत की खबर है।
क्रूज से शवों के निकलने का सिलसिला जारी है। अभी भी कुछ लोग अंदर मौजूद हैं। जिनकी बचने की उम्मीद ना के बराबर है। लेकिन एजेंसियां लगातार अपनी पूरी कोशिश कर रही है
तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब यह हादसा हुआ तो मां ने अपने बच्चे को बचाने के लिए कितनी जद्दोजहद की होगी और जब कोई रास्ता नहीं मिला तो उसने अपने ही लाइफ जैकेट में बच्चे को भी ले लिया। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की भी बात सामने आई है। सर्वाइवर्स ने बताया कि उन्हें पहले से लाइफ जैकेट नहीं पहनाया गया था। अमूमन होता यह है कि अगर आप वोटिंग पर जाते हैं तो वहां मौजूद ऑपरेटर्स यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी ने लाइफ जैकेट ठीक से पहना हो। लेकिन यहां ऐसा कुछ भी नहीं था।
जब क्रूज डूबा तो दोनों मां-बेटे कैबिन में फंसे रह गए थे। दबाव इतना था कि डूबकर उनकी मौत हो गई। महिला के पति प्रदीप कुमार भी इस क्रूज पर सवार थे। उनकी जान बच गई है। उन्होंने बताया कि क्रूज पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। लाइफ जैकेट इधर-उधर बिखरे पड़े थे। बाद में लोगों ने एक दूसरे को पहनाया।
.jpg)
इसके अलावा ऐसे भी शव है जिन्होंने लाइफ जैकेट पहन रखा था। लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई क्योंकि क्रूज पलटने के बाद कई लोग दबाव की वजह से नीचे ही फंसे रह गए थे। इस घटना में कितने लोग मिसिंग हैं यह साफ अभी नहीं हो पा रहा है। 29 एडल्ट्स हैं जिनका टिकट कटा था। इसलिए उनकी जानकारी है। लेकिन कई ऐसे भी हैं जो बच्चे थे जिनका कोई टिकट नहीं कटा था। जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि अब तक इस घटना में 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इनमें से कुछ सर्वाइवर्स ने आपबीति सुनाई है। 72 साल के रियाज हुसैन इस हादसे के 3 घंटे बाद तक क्रू में फंसे रहे। गर्दन तक पानी भरा था। उन्होंने क्रूज की दीवारों पर हाथ मारा जोर-जोर से जिसके बाद रेस्क्यू टीम नजदीक पहुंची और गैस कटर से क्रूज के ऊपरी हिस्से को काटा गया और उन्हें बाहर निकाला गया।
मध्य प्रदेश सरकार के अगले आदेश तक एमपी के सभी क्रूज बंद करने का आदेश है। पर्यटन मंत्री ने सभी क्रूज़ की जांच करने और सुरक्षा इंतजाम की पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं। सभी क्रूज के स्टाफ को इमरजेंसी ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इस पूरी घटना पे ये जो अपडेट्स हैं, आगे जो और भी अपडेट्स हैं, हम आप तक पहुंचाते रहेंगे।
© Copyright 2026 by शिवंलेख - Design & Developed By Codes Acharya