This website uses cookies to ensure you get the best experience.

जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 जुलाई को

जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 जुलाई को

ब्रेकिंग न्यूज

  •  29 May 2024
  •  शिवंलेख
  •  3 Min Read
  •  49
  •  0

राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व संबंधित वाद, बैंक के ऋण संबंधी वाद, विद्युत संबंधी वाद, फौजदार वाद, आपसी सुलह समझौते के आधार पर होने वाले समस्त वादों का किया जाएगा निस्तारण

संगोष्ठी के माध्यम से लोक अदालत में आधिकाधिक वादों के निस्तारण हेतु सभी संबंधित विभागों को किया गया निर्देशित

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में दिनांक 13.07.2024 को प्रात 10:00 बजे से जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसील में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा l जिसमें पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व संबंधित वाद, बैंक के ऋण संबंधी वाद, विद्युत संबंधी वाद, फौजदार वाद, आपसी सुलह समझौते के आधार पर होने वाले समस्त वादों का निस्तारण किया जाएगा l समस्त वाद कारियो से अनुरोध है कि वे अपने मुकदमों के तस्दीक अधिवक्ता के द्वारा उचित माध्यम से लोक अदालत के आयोजन से पूर्व संपन्न करा ले जिससे उनके मुकदमों का निस्तारण किया जा सके l उक्त के अनुक्रम में आज दिनांक 28.5.2024 को नोडल अधिकारी श्री रविकांत -द्वितीय एडीजे /एफटी सी की अध्यक्षता में मुख्य राजस्व अधिकारी व जिला अग्रणी प्रबंधक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ  संगोष्ठी आयोजित की गई ।जिसमें लोक अदालत में आधिकाधिक वादों के निस्तारण हेतु राजस्व से संबंधित सभी विभागों को निर्देशित किया गया ।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बैंक के प्री लिटिगेशन से संबंधित वादों के निस्तारण हेतु नोटिस पर बल देते हुए आधिकारिक वादों के निस्तारण पर बल दिया गया।यह जानकारी श्री दिनेश कुमार गौतम सचिव /अपर जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा प्रदान की गई l

  जनपद-न्यायालय   district-court   समस्त-तहसीलें   all-tehsils   राष्ट्रीय-लोक-अदालत   National-Lok-Adalat   आयोजन   organizing   13-जुलाई   13-July   समाचार   news

कृपया अपने विचार साझा करें :

समाचार खोजें