This website uses cookies to ensure you get the best experience.

रामोजी राव का निधन: मीडिया और फिल्म जगत में शोक की लहर

मीडिया इंडस्ट्री की बड़ी हस्ती रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का निधन।

ब्रेकिंग न्यूज

  •  08 Jun 2024
  •  शिवंलेख
  •  5 Min Read
  •  35
  •  0

मीडिया और फिल्म जगत की मशहूर हस्ती रामोजी राव का निधन हो गया। रामोजी राव, जो रामोजी फिल्म सिटी और ईटीवी नेटवर्क के मालिक थे, का पूरा नाम चेरूकुरी रामोजी राव था। शनिवार सुबह 3:45 बजे, हैदराबाद के स्टार अस्पताल में उनका निधन हो गया। कई दिनों से बीमार चल रहे 87 वर्षीय रामोजी राव ने अपनी अंतिम सांस ली।

रामोजी राव को 5 जून को गिरते स्वास्थ्य के कारण हृदय संबंधी समस्याओं और सांस लेने में तकलीफ के चलते हैदराबाद के स्टार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका पार्थिव शरीर रामोजी फिल्म सिटी में स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा, जहां परिवार, मित्र और करीबी लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामोजी राव के निधन पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "रामोजी राव के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति लाई। उनके योगदान ने पत्रकारिता और फिल्मी दुनिया पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके अथक प्रयासों की वजह से उन्होंने मीडिया और इंटरटेनमेंट वर्ल्ड में इनोवेशन और एक्सीलेंस को लेकर नए मानक तय किए हैं।”

रामोजी राव की संपत्ति और आय

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामोजी राव की संपत्ति लगभग 4.7 अरब डॉलर (लगभग 41,000 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा थी। उनकी मासिक आय लगभग 26 लाख रुपये थी। रामोजी राव का बिजनेस और फिल्मी दुनिया में बहुत बड़ा नाम था। कहा जाता है कि उनके द्वारा स्थापित रामोजी स्टूडियो दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो है। उनकी आमदनी के कई स्रोत थे, जिसमें रामोजी फिल्म सिटी, ईटीवी नेटवर्क, ईनाडु तेलुगु अखबार, डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल, और फिल्म प्रोडक्शन शामिल हैं।

रामोजी फिल्म सिटी

रामोजी राव ने हैदराबाद में प्रसिद्ध रामोजी फिल्म सिटी की स्थापना की थी, जिसमें बाहुबली से लेकर चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्मों की शूटिंग हुई है। यहां हर साल 300 से अधिक फिल्मों की शूटिंग होती है। रामोजी फिल्म सिटी 1666 एकड़ में फैली हुई है और फिल्म बनाने से जुड़ी लगभग हर सुविधा यहां उपलब्ध है। हर साल लगभग 15 लाख पर्यटक इसे देखने आते हैं। किसी भी समय में यहां 15 फिल्मों की शूटिंग चल रही होती है।

साल 2000 में रामोजी राव को ‘नूबी कवाली’ फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड दिया गया था। इसके अलावा वर्ष 2016 में उन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया था। हैदराबाद का रामोजी फिल्म स्टूडियो केवल देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड फिल्म प्रोडक्शन प्लेस है। रामोजी राव का मीडिया इंडस्ट्री में गहरा प्रभाव था और वे फिल्मों के प्रोडक्शन से भी जुड़े हुए थे।

रामोजी राव के निधन से मीडिया और फिल्म जगत में एक युग का अंत हो गया है। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

  मीडिया-इंडस्ट्री   रामोजी-फिल्म-सिटी   संस्थापक   रामोजी-राव   निधन   media-industry   Ramoji-Film-City   founder   Ramoji-Rao   demise   बड़ी-हस्ती   भारतीय-सिनेमा   उद्योग   अभिनेता   निर्माता   संगीतकार   director   producer   actor   musician

कृपया अपने विचार साझा करें :

समाचार खोजें