प्रतापगढ़: तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस के लिए जून, जुलाई, अगस्त और सितम्बर 2024 का रोस्टर जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में 15 जून 2024 को तहसील रानीगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर और मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील पट्टी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। अन्य तहसीलों में यह आयोजन संबंधित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा।
आगामी रोस्टर इस प्रकार है:
06 जुलाई 2024: डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर, अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील कुण्डा और मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील लालगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
20 जुलाई 2024: डीएम द्वारा तहसील कुण्डा, अपर जिलाधिकारी द्वारा तहसील लालगंज और मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा तहसील सदर में जनसुनवाई की जाएगी।
03 अगस्त 2024: डीएम द्वारा तहसील पट्टी, एडीएम द्वारा तहसील रानीगंज और मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा तहसील कुण्डा में जनसुनवाई होगी।
17 अगस्त 2024: डीएम द्वारा तहसील लालगंज, एडीएम द्वारा पट्टी और सीआरओ द्वारा रानीगंज में जनसुनवाई की जाएगी।
07 सितम्बर 2024: डीएम द्वारा तहसील रानीगंज, एडीएम द्वारा तहसील सदर और सीआरओ द्वारा तहसील पट्टी में जनसुनवाई होगी।
21 सितम्बर 2024: डीएम द्वारा तहसील सदर, एडीएम द्वारा तहसील कुण्डा और सीआरओ द्वारा तहसील लालगंज में जनसुनवाई की जाएगी।
अन्य तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संबंधित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जाएगा।
© Copyright 2026 by शिवंलेख - Design & Developed By Codes Acharya