This website uses cookies to ensure you get the best experience.

श्री शशि कांत त्रिपाठी ने उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया

श्री शशि कांत त्रिपाठी ने उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया

ब्रेकिंग न्यूज

  •  05 Aug 2024
  •  शिवंलेख
  •  2 Min Read
  •  65
  •  1

प्रयागराज, 05 अगस्त 2024: भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) के 2009 बैच के अधिकारी, श्री शशि कांत त्रिपाठी ने आज उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व, श्री शशि कांत त्रिपाठी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (माल) प्रयागराज का दायित्व निभा रहे थे। उन्होंने यह पदभार निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी, श्री हिमांशु शेखर उपाध्याय के उत्तर रेलवे स्थानांतरण के बाद ग्रहण किया।

श्री शशि कांत त्रिपाठी चित्रकूट के निवासी हैं और उन्होंने स्नातक की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से तथा परास्नातक की शिक्षा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली से प्राप्त की है। श्री शशि कांत त्रिपाठी की छवि एक तेज-तर्रार अधिकारी की है और वे उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रह चुके हैं। 

श्री शशि कांत त्रिपाठी ने 2012 में उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्य शुरू किया था। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में पदभार ग्रहण करने से पहले, वे विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं और अपने कार्यकाल में अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता और प्रबंधन कौशल का प्रदर्शन कर चुके हैं।

  शशि-कांत-त्रिपाठी   उत्तर-मध्य-रेलवे   मुख्य-जनसम्पर्क-अधिकारी   भारतीय-रेल-यातायात-सेवा   प्रयागराज   हिमांशु-शेखर-उपाध्याय   चित्रकूट   इलाहाबाद-विश्वविद्यालय   जवाहरलाल-नेहरू-विश्वविद्यालय   वरिष्ठ-मंडल-वाणिज्य-प्रबंधक   सहायक-मंडल-परिचालन-प्रबंधक   उत्तर-रेलवे   फिरोजपुर-मंडल   Shashi-Kant-Tripathi   North-Central-Railway   Chief-Public-Relations-Officer   Indian-Railway-Traffic-Service   Prayagraj   Himanshu-Shekhar-Upadhyay   Chitrakoot   Allahabad-University   Jawaharlal-Nehru-University   Senior-Divisional-Commercial-Manager   Assistant-Divisional-Operations-Manager   Northern-Railway   Ferozepur-Division

कृपया अपने विचार साझा करें :

समाचार खोजें