This website uses cookies to ensure you get the best experience.

मतगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं ईमानदारी के साथ सम्पन्न करायें-प्रेक्षकगण

मतगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं ईमानदारी के साथ सम्पन्न करायें-प्रेक्षकगण

ब्रेकिंग न्यूज

  •  03 Jun 2024
  •  शिवंलेख
  •  10 Min Read
  •  38
  •  0

हाइलाइट्स

  • भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुपालन में मतगणना कार्य सम्पन्न करायें-सीडीओ
  • मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा 03 प्रेक्षकगणों को विधानसभावार किया गया नामित
  • मतगणना स्थल पर मोबाइल या अन्य प्रकार के इलेक्ट्रानिक गैजेट्स पूर्णतया रहेगें प्रतिबंधित,
  • 04 जून को मतगणना दिवस के दिन समस्त आबकारी दुकानें रहेंगी बन्द-जिला निर्वाचन अधिकारी

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन के कुशल नेतृत्व में दिनांक 04 जून 2024 को होने वाली लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतगणना के सम्बन्ध में सेन्ट एन्थोनी इण्टर कालेज में मतगणना कार्मिकों का अंतिम एवं विशेष एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ जिसमें ईवीएम तथा पोस्टल बैलेट मतगणना के बारे में विस्तारपूर्वक पावर प्वाइन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रशिक्षण जनपद स्तरीय कुशल, अनुभवी एवं प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रदान किया गया। राज्य स्तरीय सुपर मास्टर ट्रेनर डा0 विन्ध्याचल सिंह, डा0 मोहम्मद अनीस एवं धर्मेन्द्र ओझा द्वारा प्रशिक्षण में बताया गया कि मतगणना में एक टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर, एक गणना पर्यवेक्षक और एक गणना सहायक की ड्यूटी लगेगी, उनके सहयोग के लिये एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रहेगा जो कि पुलिस अभिरक्षा में स्ट्रांग रूम से कन्ट्रोल यूनिट को लेकर आयेगा और फिर वापस लेकर जायेगा। गणना सहायक कन्ट्रोल यूनिट के रिजल्ट बटन को दबाकर एजेन्टों को रिजल्ट जोर-जोर से बोलकर नोट करेगें जिसे माइक्रो आब्जर्वर और गणना पर्यवेक्षक भी अपने निर्धारित प्रोफार्मा पर अंकित करेगें, फिर एक राउण्ड की समाप्ति के बाद इन महत्वपूर्ण कागजात को एआरओ के पास हस्ताक्षर करके जमा करना होगा। मतगणना स्थल पर न तो मतगणना कर्मी और न ही कोई एजेन्ट या अन्य प्रकार के इलेक्ट्रानिक गैजेट्स या इलेक्ट्रानिक वाच लेकर नहीं जा पायेगें, इन्हें पूर्णतया प्रतिबंधित रखा गया है। 

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुपालन में मतगणना कार्य सम्पन्न करायें-सीडीओ

मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल सेन्ट एन्थोनी इण्टर कालेज भारत निर्वाचन आयोग से नामित तीन मतगणना प्रेक्षकगण क्रमशः 39-प्रतापगढ़/50-कौशाम्बी (244-रामपुरखास, 245-बाबागंज, 246-कुण्डा) हेतु सी जया श्री, 39-प्रतापगढ़ (247-विश्वनाथगंज, 248-प्रतापगढ़) हेतु पी0 कात्यायनी देवी तथा 39-प्रतापगढ़ (249-पट्टी एवं 250-रानीगंज) हेतु पवन कुमार मालापति तथा मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा के साथ निरीक्षण किया और प्रेक्षकगण ने सभी प्रशिक्षण कक्षा में जाकर मतगणना कार्मिकों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश प्रदान किये और उनकी शंकाओं का समाधान दिया। उन्होने बताया कि किसी भी महत्वपूर्ण प्रपत्र पर कटिंग या ओवरराइटिंग मान्य नहीं होगी अगर कटिंग और राइटिंग हो जाती है तो उस पर अपना पूरा सिग्नेचर मतगणना कार्मिक करेगें। उन्होने कहा कि ईवीएम एवं पोस्टर बैलेट आदि का प्रशिक्षण आप पूर्ण मनायोग से प्राप्त करें ताकि मतगणना कार्य को अच्छे ढंग से एवं अनुशासित रूप से सम्पन्न कर सके। उन्होने कहा कि गणना सहायक कन्ट्रोल यूनिट को इस तरह से खड़े होकर दिखायेगें की सामने जाली के पीछे उपस्थित प्रत्याशियों के एजेन्ट उसे अच्छी तरह से देख लें और नोट कर लें। सभी मतगणना दल के सदस्य मतगणना टेबल पर अपना व्यवहार शांत, मर्यादित एवं संयमित रखेगें। पोस्टल बैलेट की गणना हेतु प्रत्येक टेबल पर एक सहायक रिटर्निंग आफिसर, एक गणना आब्जर्वर, एक गणना पर्यवेक्षक तथा दो गणना सहायक रहेगें। समस्त मतगणना कार्मिकों की डिकोडिंग कराकर उनको विधानसभावार ड्यूटी आवंटित की गई तथा 04 जून को मतगणना के दिन प्रातः 6 बजे नवीन महुली मण्डी में दोबारा डिकोडिंग के माध्यम से उन्हें अपने विधानसभा की टेबल संख्या की जानकारी होगी। मतगणना प्रेक्षक ने मतगणना कार्मिकां को निर्देशित किया कि मतगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं ईमानदारी के साथ सम्पन्न करायें, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं उदासीनता कदापि न बरती जाये। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के क्रम में मतगणना कार्य को सकुशल सम्पन्न करायें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, एलडीएम गोपाल शेखर झा, प्राचार्य आईटीआई रूपेश कुमार शुक्ला सहित नसीमुद्दीन, अशोक कुमार शुक्ला मास्टर ट्रेनर व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे। 

मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा 03 प्रेक्षकगणों को विधानसभावार किया गया नामि

मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा 03 प्रेक्षकगणों को विधानसभावार किया गया नामित

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने बताया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ द्वारा 03 मतगणना प्रेक्षकगणों को विधानसभावार नामित किया गया है। उन्होने बताया है कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 39-प्रतापगढ़/50-कौशाम्बी  (विधानसभा क्षेत्र 244-रामपुरखास, 245-बाबागंज, 246-कुण्डा) हेतु सी जया श्री मोबाइल नम्बर 9486340169, 39-प्रतापगढ़ (विधानसभा क्षेत्र 247-विश्वनाथगंज, 248-प्रतापगढ़) हेतु पी0 कात्यायनी देवी मोबाइल नम्बर 9908132019 तथा 39-प्रतापगढ़ (विधानसभा क्षेत्र 249-पट्टी एवं 250-रानीगंज) हेतु पवन कुमार मालापति मोबाइल नम्बर 9480261332 की तैनाती की गयी है।

मतगणना स्थल पर मोबाइल या अन्य प्रकार के इलेक्ट्रानिक गैजेट्स पूर्णतया रहेगें प्रतिबंधित,

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया है कि दिनांक 04 जून 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतगणना नवीन महुली मण्डी स्थल पर की जायेगी। उन्होने बताया है कि मतगणना स्थल पर ईवीएम के मतगणना कार्मिक (गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक और माइको आब्जर्वर), पोस्टल बैलेट के मतगणना कार्मिक (गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर) तथा प्रत्याशी/एजेन्ट मोबाइल या अन्य प्रकार के इलेक्ट्रानिक गैजेट्स, ज्वलनशील पदार्थ अथवा पानी की बोतल, इलेक्ट्रानिक वाच आदि कोई भी सामग्री नही ले जायेगें, इन्हें पूर्णतया प्रतिबंधित रखा गया है। उन्होने कहा कि बिना पास के किसी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी, मतगणना अभिकर्ता मतगणना दिवस को सुबह 7 बजे तक मतगणना केन्द्र पर प्रवेश कर लेगें। ईटीपीबीएमएस में लगे गणना सुपरवाइजर एवं ईवीएम के मतगणना में लगे कम्प्यूटर आपरेटर स्कैनिंग हेतु अपना मोबाइल फोन ला सकते है और ओटीपी प्राप्त होने के उपरान्त मोबाइल फोन को स्वीच ऑफ कर देगें। उन्होने बताया है कि मतगणना प्रातः 8 बजे शुरू होगी, मतगणना शान्तिपूर्ण तरीके से सभी के सहयोग सम्पन्न करायी जा सके इसके लिये जिलाधिकारी द्वारा सभी से सहयोग एवं मतगणना के पश्चात् जनपद का माहौल शान्तिपूर्ण रहे इसके लिये चुनाव परिणाम आने के बाद किसी प्रकार के विजयी जुलूस न निकालने की अपील की गयी है। 

04 जून को मतगणना दिवस के दिन समस्त आबकारी दुकानें रहेंगी बन्द-जिला निर्वाचन अधिकारी

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत दिनांक 04 जून 2024 को मतगणना दिवस के दिन जनपद की समस्त आबकारी दुकानें (देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, बीयर, माडलशाप, भांग, ताड़ी एवं एफ0एफ0-16/17 की फुटकर विक्री की दुकानें तथा देशी, विदेशी मदिरा एवं बियर की थोक दुकानें) बन्द रहेंगी। इस अवधि में कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के मादक पदार्थो की मात्रा का न तो संचय करेगा, न ही वितरण करेगा और न ही लेकर चलेगा। उन्होने कहा कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

  मतगणना   पूरी-पारदर्शिता   निष्पक्षता   ईमानदारी   सम्पन्न   observers   vote-counting   transparency   impartiality   honesty

कृपया अपने विचार साझा करें :

समाचार खोजें