This website uses cookies to ensure you get the best experience.

जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर दिये आ

ब्रेकिंग न्यूज

  •  30 Jun 2024
  •  शिवंलेख
  •  8 Min Read
  •  63
  •  0

हाइलाइट्स

  • स्वास्थ्य विभाग अधिकारी व प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने-अपने कार्यो के प्रति सजग रहे-जिलाधिकारी
  • स्वास्थ्य विभाग के कार्यो में जनपद को बेहतर दिलाने वाले डाक्टरों/कार्मिकों को किया गया सम्मानित,

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कल देर सायंकाल कैम्प कार्यालय सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक मेंं स्वास्थ्य याजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि जनपद में दिनांक 01 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग अभियान तथा दिनांक 11 से 31 जुलाई के मध्य दस्तक अभियान के सम्बन्ध मेंं समस्त विभागां से माइक्रोप्लान प्राप्त हो गये है जिस पर जिलाधिकारी ने समस्त ईओ को निर्देशित करते हुये कहा कि जो भी नाले/नालियॉ है सभी की सफाई बरसात के पहले करा दी जाये, किसी नाली/नालियों में पानी के जमाव की स्थिति न रहे अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित ईओ के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। उन्होने कहा कि तालाबों, नालों एवं नालियों में एण्टी लार्वा का छिड़काव तथा कूड़े का निस्तारण ठीक ढंग से करा दिया जाये जिससे मच्छरों नियंत्रण पाया जा सके, विभागों द्वारा जो भी माइक्रोप्लान प्राप्त हुआ है उसके अनुरूप शत प्रतिशत कार्य किया जाये और उसकी निरन्तर मानीटरिंग भी होती रहे। समस्त सीएचसी की डिलीवरी की समीक्षा की गयी जिस पर पट्टी सीएचसी की प्रगति धीमी पायी गयी जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी पट्टी को निर्देशित किया कि डिलीवरी की प्रगति में सुधार लाया जाये। आर0सी0एच0 पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं के जांच की फीडिंग कम प्रतिशत में पाये जाने पर जिलाधिकारी ने समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अन्दर फीडिंग की प्रगति में सुधार लायें। कायाकल्प योजना के अन्तर्गत सीएचसी के सौन्दर्यीकरण की समीक्षा में पाया गया कि कुछ सीएचसी पर कायाकल्प योजना का कार्य कराया गया है जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जो अवशेष सीएचसी कायाकल्प योजना के तहत बाकी है उन्हें पूरा किया जायें।  बैठक में पाया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री/आशाओं द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का ग्रोथ चार्ट रजिस्टर समय से कम्पलीट नही किया जाता है जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/आशाओं के रजिस्टर कम्पलीट किये जाये। आंगनबाड़ी केन्द्रो पर बच्चां का वजन से समय-समय पर करते रहे जिससे जनपद की रैकिंग ठीक रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना का संचालन पूर्ण गुणवत्ता और मानक के अनुरूप करें और जननी सुरक्षा योजना का भुगतान शत् प्रतिशत किया जाये, जिन जिन स्वास्थ्य केन्द्रों पर जननी सुरक्षा योजना का भुगतान पेन्डिंग है उसका तत्काल निस्तारण करवाते हुये भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारियों को सचेत करते हुये कहा है कि यदि जननी सुरक्षा योजना का भुगतान समय से नही होता है तो सम्बन्धित प्रभारी चिकित्साधिकारियों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी जायेगी। जिलाधिकारी ने बैठक में स्वास्थ्य कार्यो की बिन्दुवार समीक्षा करते हुये सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों व अन्य सम्बन्धित को निर्देश दिया गया कि प्रगति के आंकड़ों को पोर्टल पर समय से अंकित करें इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये।

स्वास्थ्य विभाग अधिकारी व प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने-अपने कार्यो के प्रति सजग रहे-जिलाधिकारी

स्वास्थ्य विभाग अधिकारी व प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने-अपने कार्यो के प्रति सजग रहे-जिलाधिकारी

इसी प्रकार बैठक में जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन, हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर के संचालन, जन्म मृत्यु पंजीकरण, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, दवाओं की उपलब्धता, प्रसव केन्द्र, एफ0आर0यू0, परिवार कल्याण कार्यक्रम सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ ंपर चर्चा की। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवायें तथा जनता से जुड़ी योजनाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने का निर्देश दिये। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने-अपने कार्यो के प्रति सजग रहे, दी गयी जिम्मेदारियों का शत् प्रतिशत निर्वहन करें, लापरवाही कदापि न बरते अन्यथा सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। 

स्वास्थ्य विभाग के कार्यो में जनपद को बेहतर दिलाने वाले डाक्टरों/कार्मिकों को किया गया सम्मानित,

स्वास्थ्य विभाग के कार्यो में जनपद को बेहतर दिलाने वाले डाक्टरों/कार्मिकों को किया गया सम्मानित,

बैठक के उपरान्त वीएचएनडी प्रोग्राम में प्रदेश में जनपद का प्रथम स्थान आने पर डीपीएम राजशेखर, डीसीपीएम मो0 नाजिम, एसीएमओ डीआईओ डा0 ए0एन0राय, डीएआईओ महेश कुमार सिंह, डीएमसी यूनीसेफ मो0 वकील अहमद को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार एनक्यूएएस प्रोग्राम में उत्कृष्ट कार्य हेतु एमओआईसी कुण्डा डा0 राजीव त्रिपाठी, एमओआईसी संग्रामगढ़ डा0 मनोज सिंह, डिस्ट्रिक्ट क्यूएचएम डा0 हरिश्चन्द्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा टीवी प्रोग्राम में प्रदेश में जनपद को तीसरा रैंक प्राप्त होने पर नोडल आफिसर डा0 संदीप सक्सेना तथा डीपीसी हेमन्त शुक्ला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 जीएम शुक्ला, सीएमएस महिला डा0 रीना प्रसाद, डीपीएम राजशेखर सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। 

  जिलाधिकारी-संजीव-रंजन   जिला-स्वास्थ्य-समिति   स्वास्थ्य-योजनाएं   संचारी-रोग-अभियान   दस्तक-अभियान   सफाई   एंटी-लार्वा-छिड़काव   सीएचसी-डिलीवरी   आरसीएच-पोर्टल   कायाकल्प-योजना   आंगनबाड़ी-कार्यकत्री   जननी-सुरक्षा-योजना   आयुष्मान-भारत-योजना   प्रधानमंत्री-मातृ-वंदना-योजना   राष्ट्रीय-क्षय-रोग-उन्मूलन   हेल्थ-एवं-वेलनेस-सेंटर   वीएचएनडी-प्रोग्राम   एनक्यूएएस-प्रोग्राम   प्रशस्ति-पत्र   टीवी-प्रोग्राम   District-Magistrate-Sanjeev-Ranjan   District-Health-Committee   health-schemes   communicable-disease-campaign   Dastak-campaign   cleaning   anti-larva-spraying   CHC-delivery   RCH-portal   Kayakalp-scheme   Anganwadi-workers   Janani-Suraksha-Yojana   Ayushman-Bharat-scheme   Pradhan-Mantri-Matru-Vandana-Yojana   National-TB-eradication   Health-and-Wellness-Center   VHND-program   NQAS-program   commendation-certificate   TB-program

कृपया अपने विचार साझा करें :

समाचार खोजें