इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद की 4 जून, 2024 को दोपहर दो बजे फिर से सुनवाई होगी। यह आदेश भगवान श्रीकृष्ण विराजमान कटरा केशव देव व अन्य कुल 18 सिविल वादों की फरवरी से सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन ने दिया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला बार एसोसिएशन प्रयागराज के अध्यक्ष व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्पष्टीकरण मांगा है कि क्यों न उनके खिलाफ हड़ताल के प्रस्ताव से अदालतों को पंगु कर न्याय प्रशासन में हस्तक्षेप व कोर्ट की अथारिटी को कमतर करने के लिए अवमानना कार्यवाही की जाए। इतना ही नहीं कोर्ट ने महानिबंधक को सभी जिला जजों से इस आशय की रिपोर्ट प्राप्त करने का निर्देश दिया है कि जुलाई 2023 से अप्रैल 2024 के बीच अदालतों में कितने कार्यदिवस में कितने दिन काम हुए और कितने दिन वकीलों की हड़ताल रही।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सरकार से पूछा है कि वह हाईकोर्ट और लखनऊ बेंच में सरकारी अधिवक्ताओं की नियुक्ति की संख्या किस आधार पर तय करती है। कोर्ट ने कहा कि यह संख्या कुछ भी हो सकती है, लेकिन सरकार को आकलन करना होगा कि वह किस प्रकार से उनकी नियुक्ति करती है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राधास्वामी सत्संग सभा आगरा के पदाधिकारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन की तरफ से दर्ज कराई गई प्राथमिकी को रद्द कर दिया है। दो जजों की बेंच ने कोर्ट के उस पूर्व आदेश पर भरोसा किया, जिसमें तहसीलदार के आदेश को प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन माना था।