This website uses cookies to ensure you get the best experience.

भीषण गर्मी में दिल्ली वासियो में जबरदस्त पानी की किल्लत

भीषण गर्मी में दिल्ली वासियो में जबरदस्त पानी की किल्लत

ब्रेकिंग न्यूज

  •  03 Jun 2024
  •  शिवंलेख
  •  3 Min Read
  •  112
  •  0

भीषण गर्मी में दिल्ली वासियो में जबरदस्त पानी की किल्लत, दिल्ली पर आया जल संकट सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया ,दिल्ली जलसंकट पर सुप्रीम कोर्ट सुनायेगी आज अपना फैसला।       
जहां पर एक तरफ उत्तर भारत के कई इलाके भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं वहीं दूसरी ओर दिल्ली में लोग पानी की समस्या से परेशान हैं। लोगों को पानी के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है उन्हें पानी भरने के लिए दूसरी इलाकों में जाना पड़ता है। दिल्ली के लोग इस चिलचिलाती गर्मी में बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। जहां एक तरफ लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है वही दिल्ली के लोगो को पीने के लिए पानी भी नहीं मिल रहा । दिल्ली के लोगों ने एक्स्ट्रा पानी की मांग की है पर दिल्ली सरकार इस पर कोई सुनवाई नहीं कर रही। लिहाजा एक्स्ट्रा पानी की डिमांड को लेकर दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 
दिल्ली सरकार की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। दिल्ली के जल मंत्री आतिशी ने अर्जी दायर की है जिसमें हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को पक्षकार बनाया है, जिसमें कहा गया है कि जीवित रहने के लिए लोगों को पानी की बहुत आवश्यकता है और बुनियादी मानव अधिकारों में एक है। पानी न केवल जीवित रहने के लिए जरूरी है बल्कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत पानी तक पहुंच की गारंटी और जीवन की गुणवत्ता के लिए पानी की जरूरत है।ऐसे में दोनों राज्यों हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को दिल्ली राजधानी को और पानी देना चाहिए। फिलहाल  दिल्ली की इस समस्या पर सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुनाने जा रही हैं।       
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि  सुप्रीम कोर्ट  इस मामले पर अपना क्या फैसला सुनाती है।

  भीषण-गर्मी   दिल्ली   पानी-की-किल्लत   heatwave   Delhi   water-crisis

कृपया अपने विचार साझा करें :

समाचार खोजें