दिल्ली में एक चलती ट्रेन में आग लगने की घटना से भारी अफरा-तफरी मच गई। यह घटना ताज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12280 की है, जिसमें तीन बोगियों में भीषण आग लग गई थी। सौभाग्य से, इस हादसे में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं। फिलहाल, आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। आग कैसे लगी, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक, अतुल गर्ग ने बताया कि इस आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए जुटे हुए हैं। आग ट्रेन की बोगियों डी-3, डी-4, और डी-2 के छोटे हिस्से में लगी थी। दमकल विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया और प्रयासों से आग को फैलने से रोका गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है. फिलहाल आग पर काबू पाया जा रहा है. कोच नंबर डी 3, डी 4, डी 2 आग लगने से चल गए हैं. वहीं, रेलवे डीसीपी ने बताया कि दमकल की 6 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है. आग बुझा दी गई है. जानकारी के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को कोई चोट या नुकसान नहीं हुआ है.