प्रतापगढ़ जनपद में एक बार फिर पुलिस की मनमानी का मामला सामने आया है। यदि पुलिस अधीक्षक महोदय सख्त रुख अख्तियार नहीं करते, तो दरोगा जी की मनमानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। ताजा मामला सांगीपुर थाना के लखनपुर सूर गांव का है, जहां पर एक युवक ने महिला और युवती को बेरहमी से मारा।
घटना 22 जून 2024 की शाम की है। आरोपी युवक ने पहले पीड़ित महिला और युवती को पटक-पटक कर मारा, फिर नाली में गिराकर पीटा और बाल पकड़कर घसीटते हुए लाठी से मारकर लहूलुहान कर दिया। इस गंभीर हमले के बाद पीड़िताओं को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उनकी हालत देखते हुए रेफर कर दिया।
यहां तक मामला तो दुखद था ही, लेकिन इसके बाद जो हुआ वह चौंकाने वाला है। प्रतिवादी की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता पर 307 जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सूत्रों की माने तो प्रतिवादी ने स्वयं को और अपनी बहन को घायल कर 307 का मामला दर्ज करवाया।
वादी के दरवाजे की आबादी जमीन को जबरन कब्जा करने की नीयत से प्रतिवादी आए दिन मारपीट करता रहता है। स्थानीय पुलिस ने भी प्रतिवादी का साथ देते हुए पीड़िता पर केस दर्ज कर लिया। इस घटना से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं और जनता में रोष व्याप्त है।
© Copyright 2026 by शिवंलेख - Design & Developed By Codes Acharya