अंतू थाना क्षेत्र के कुआं गांव में रायपुर कला गांव में बीती रात एक शादी में डीजे पर डांस के दौरान विवाद हुआ। डांस के दौरान बाराती और बाराती में मारपीट हो गई, जिसमें रोहित सरोज, नीरज सरोज, और धीरज घायल हो गए। रोहित सरोज की मौत हो गई, जबकि नीरज सरोज को अस्पताल में भर्ती किया गया। कोतवाली देहात के रायपुर कला में हुए विवाद में होमगार्ड के बेटे की हत्या। उसके परिवार के दो युवक भी घायल हो गए। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दूल्हे के भाई समेत पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
अंतू थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गड़वारा के कुआं निवासी सीताराम सरोज के बेटे जीतेंद्र सरोज की बुधवार को रायपुर कला राम प्रसाद के घर बारात गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम में दूल्हा जीतेंद्र के ननिहाल से भी लोग आए थे। द्वारपूजा के पहले बरातियों के बीच डीजे पर गाने लेकर तकरार हुई। इसके बाद द्वारपूजा होते हुए समय डांस करने को लेकर फिर बराती भिड़ गए। उनके बीच मारपीट हुई। जिसमे कुआं निवासी 21 वर्षीय नीरज सरोज घायल हो गया।
कन्या पक्ष के लोगों ने किसी तरह सभी को समझाबुझाकर शांत कराते हुए सभी को खाना खाने के लिए भेजा। उधर घायल नीरज को लेकर लोग उपचार के लिए चले गए। भोजन करने के बाद जनवासा लौट रहे बरातियों के बीच फिर कहासुनी होने लगी। परिवार के नीरज को अस्पताल में भर्ती कराकर लौटे कुआं निवासी होमगार्ड रामकुमार सरोज के इकलौते 22 वर्षीय बेटे रोहित सरोज के सिर पर हमलावरों ने छप्पर के थून से प्रहार कर दिया। सिर में चोट लगने के कारण वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए परिवार के 20 वर्षीय धीरज दौड़ा तो हमलावरों ने उसे भी मारा।
यह देख लोग चीखते चिल्लाते भागने लगे। घरातियों के प्रयास से मारपीट बंद हुई तो आरोपी भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस ने बारात में शामिल तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
© Copyright 2026 by शिवंलेख - Design & Developed By Codes Acharya