This website uses cookies to ensure you get the best experience.

आइसक्रीम के कोन में मिली कटी उंगली: फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया

आइसक्रीम के कोन में मिली कटी उंगली: फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया

क्राइम

  •  13 Jun 2024
  •  शिवंलेख
  •  3 Min Read
  •  26
  •  0

मुंबई के मलाड इलाके में एक अजीब मामला सामने आया है जहां एक महिला ने ऑनलाइन आइस्क्रीम आर्डर किया था और जब उसने आइस्क्रीम का एक कोन खोला, तो उसमें इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला।

मलाड में निवासी एक महिला, ओरलेम ब्रेंडन सेराओ (27), जो डॉक्टर हैं, की बहन ने उनके लिए ऑनलाइन आइस्क्रीम आर्डर किया था। आधी आइस्क्रीम खाने के बाद उन्हें इंसानी उंगली जैसा टुकड़ा मिला। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की है और इंसानी अंग को एफएसएल में भेजा है जांच के लिए। जांच करने के लिए आइस्क्रीम आर्डर की गई जगह पर भी गहनता से जांच की जा रही है।

एफएसएसएआई में होती है शिकायत दर्ज


फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के तहत खाने की खराब क्वालिटी को लेकर शिकायत दर्ज की जा सकती है। इसके लिए सबसे पहले आपको भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण यानी एफएसएसएआई की आधिकारिक वेबसाइट fssai. gov.in जाना होगा। इसके बाद आपको शेयर योर कंसर्न पर क्लिक करना होगा। इसके बाद खुद को रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉगिन करना होगा लोगिन के बाद आपको संबंधित कैटिगरी यानी किस तरह का खाना था यह सब चीजे सेलेक्ट करनी होगी। कैटेगरी सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने एक डिस्क्रिप्टिव फार्म आएगा इसमें आपको खाने की फोटो और उसके साथ पूरी डिटेल सबमिट करनी होगी इसके बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा इसके बाद आप कभी भी अपनी कंप्लेंट का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा 1800 112 100 पर कॉल करके भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

  मुंबई   मलाड   महिला   ऑनलाइन-आर्डर   आइस्क्रीम   इंसानी-उंगली   ब्रेंडन-सेराओ   डॉक्टर   एफएसएल   पुलिस-जांच   एफएसएसएआई   फूड-सेफ्टी   स्टैंडर्ड-एक्ट   शिकायत-दर्ज   खाने-की-क्वालिटी   वेबसाइट   रजिस्ट्रेशन   रेफरेंस-नंबर   today-mumbai-news   mumbai-ice-cream-news   online-order   FSSAI-Food-Safety   Police-Enquiry   Malad   woman   online-order   ice-cream   human-finger   Brendan-Serrao   doctor   FSL   police-investigation   FSSAI   food-safety   standards-act   complaint-registration   food-quality   website   registration   reference-number

कृपया अपने विचार साझा करें :

समाचार खोजें