प्रतापगढ़। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, प्रतापगढ़ परिसर में दिनांक 28 जून 2024 को पूर्वान्ह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल्स एंड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एरिया ऑफिसर, ए.आई.एम. मल्टी स्किल्स जॉब्स प्रा.लि. द्वारा ऑपरेशन असिस्टेंट और एलआईसी ऑफ इंडिया द्वारा इंश्योरेंस एडवाइजर के रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ आईडी, मूल शैक्षिक अभिलेख और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर मेले में सम्मिलित हो सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
पंजीयन प्रक्रिया:
अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर रिज्यूमे बनाने की सुविधा भी दी गई है। इस मेले में प्रतिभाग करने के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है।
© Copyright 2026 by शिवंलेख - Design & Developed By Codes Acharya