This website uses cookies to ensure you get the best experience.

चिराग पासवान को मिला पहली बार मंत्री पद

चिराग पासवान को मिला पहली बार मंत्री पद

राजनीति

  •  10 Jun 2024
  •  शिवंलेख
  •  5 Min Read
  •  44
  •  0

चिराग पासवान को मिला पहली बार मंत्री पद -बिहार के एलजेपीआर और जाने माने राजनीतिज्ञ स्वर्गीय रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने मोदी के कैबिनेट में इस बार जगह बनाई है। इस बार चुनाव में इनकी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया जिसके बाद से चिराग काफी चर्चे में है।

चिराग बने कैबिनेट मंत्री 

इस बार मोदी सरकार में मंत्री पद की शपथ लेते हुए चिराग को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।परिणाम आने के बाद चिराग  ने बिना शर्त बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया। और कहा कि मुझे कुछ भी नहीं चाहिए मैं बिना किसी शर्त के भाजपा का समर्थन करूंगा।

बिहार में इस बार उनकी पार्टी ने  किया सबसे अच्छा प्रदर्शन

इस बार चिराग पासवान पहली बार मंत्री बने हैं।एनडीए के सीट बटवारे में चिराग के खाते में पांच संसदीय क्षेत्र आए हैं और सभी जगह से उनके प्रत्यासी बिजयी हुए।चिराग पासवान बने कैबिनेट मंत्री। देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनी है, इस बार मोदी मंत्रिमंडल में बिहार के घटक दलो की धमक दिख रही है। यही नहीं बिहार से कई दिग्गजों को मंत्री बनाया गया है जिसमे  चिराग पासवान भी एक नाम है इस बार मोदी कैबिनेट में चिराग पासवान को भी जगह मिली है।

कौन है चिराग पासवान क्या है उनकी पहचान -

चिराग पासवान दिवंगत सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास शर्मा के बेटे है।चिराग पासवान का जन्म 3 अक्टूबर 1982 को दिल्ली में हुआ था। चिराग पासवान की सबसे बड़ी पहचान उनकी लोक जनशक्ति पार्टी (एल जे पी) के नेता राम विलास पासवान के बेटे के रूप में है। चिराग पासवान ने पहले फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत आजमाई लेकिन उन्हें कोई कामयाबी हासिल नही हुई। उसके बाद चिराग पासवान ने राजनीति में कदम रखा।चिराग पासवान ने 2014 मे जमुई की सीट से लोक जनशक्ति पार्टी के लिये चुनाव लडा था।जिसमे उन्होंने सुधांशु शेखर भास्कर को 85000 वोटो से हराकर जीत हासिल की थी। अपने पिता के देहांत के बाद चिराग ने पार्टी का पूरा कमान  संभाला। 2020 मे चिराग ने एनडीए से अलग होकर चुनाव लडा और 130 से अधिक सीटो पर अपने उम्मीदवार उतारे।  इस साल 2024 मे चिराग ने एनडीए के साथ मिलकर लोक सभा चुनाव लडा। चिराग पासवान इस चुनाव में पांच में पांच सीट पर जीत हासिल कर 100%स्ट्राइक रेट का प्रदर्शन करने वाले इकलौते नेता बने हैं। हाजीपुर,जमुई ,खगड़िया,समस्तीपुर और बैसली के पांच सीट पर जीत हासिल की है। चिराग पासवान मोदी कैबिनेट में मंत्री बन गए है।

  Chirag-Paswan   ministerial-position   Modi-Cabinet   Ram-Vilas-Paswan   Bihar   LJP   elections   BJP-support   NDA   Lok-Janshakti-Party   parliamentary-constituency   victory   Cabinet-Minister   Bihar-alliance-parties   Modi-government   politics   Jamui   Hajipur   Khagaria   Samastipur   Baisali   2024-Lok-Sabha-elections   100%-strike-rate   prominent-leader   चिराग-पासवान   मंत्री-पद   मोदी-कैबिनेट   रामविलास-पासवान   बिहार   एलजेपीआर   चुनाव   बीजेपी-समर्थन   एनडीए   लोक-जनशक्ति-पार्टी   संसदीय-क्षेत्र   जीत   कैबिनेट-मंत्री   बिहार-के-घटक-दल   मोदी-सरकार   राजनीति   जमुई   हाजीपुर   खगड़िया   समस्तीपुर   बैसली   2024-लोक-सभा-चुनाव   100%-स्ट्राइक-रेट   दिग्गज-नेता

कृपया अपने विचार साझा करें :

समाचार खोजें