दिल्ली में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी देखी जा रही है। 20 अगस्त को राजधानी में 114 नए H1N1 केस सामने आए, जिसके बाद 2026 में कुल संक्रमितों की संख्या 1,777 पहुंच गई। बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था और तैयारियों की समीक्षा की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से H1N1 के लक्षणों को नजरअंदाज न करने और लक्षण बने रहने पर डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की है। सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, नाक बहना, शरीर में दर्द और थकान शामिल हैं।
दिल्ली और एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के बाद लोगों की परेशानी और बढ़ती जा रही है। राजधानी में अब स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। अब तक 2000 से ज्यादा लोग स्वाइन फ्लू और वायरल के शिकार हैं। इनमें से स्वाइन फ्लू के 1777 मामले मिले हैं। लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या ने सरकार और डॉक्टरों की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली के अस्पतालों को सावधान कर दिया गया है।
सावधान होने की जरूरत है। बीमारियां बहुत तेजी से फैल रही हैं। बदलते मौसम और बढ़ती उमस में जुकाम होना आम बात है, लेकिन कुछ ऐसे ही लक्षण आपको H1N1 Virus यानी Swine Flu Virus के भी हो सकते हैं। खांसी, गले में खराश या सिर दर्द हो तो जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर को दिखाएं। Swine Flu Virus के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने खास अपील भी जारी की है।
राजधानी दिल्ली में H1N1 Virus के मामले तेजी से बढ़ने की बात सामने आई है। दिल्ली में 24 घंटे के अंदर 114 केस दर्ज हुए हैं और इसके साथ ही संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 10,770 के पार पहुंच चुका है। ऐसे में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे H1N1 Virus के लक्षणों को जल्दी पहचानें।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी पोस्ट में कहा कि Swine Flu Virus के लक्षणों को नजरअंदाज न करें। मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी कि लगातार बने रहने वाले लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी हेल्थ केयर सेंटर जाकर डॉक्टर की सलाह लें। स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी में सुस्ती, भूख न लगना, जी मिचलाना, उल्टी, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, दस्त और सिर दर्द को भी Swine Flu Virus के आम लक्षणों में शामिल किया गया है।
अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आ गए हैं जो पहले से संक्रमित है तो यह आपके लिए संक्रमण का कारण बन सकता है। H1N1 Virus के लक्षणों और इसके फैलने के तरीके के बारे में बताते हुए डॉक्टर राजेश भारद्वाज ने कहा कि H1N1 इंफेक्शन या Swine Flu कुछ ज्यादा खतरनाक और गंभीर हो सकता है। इसलिए इसे लेकर ज्यादा सावधानी जरूरी है।
उन्होंने बताया कि H1N1 Virus संक्रमित व्यक्ति के सांस लेने, खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों के जरिए फैल सकता है। यह संक्रमित व्यक्ति के करीबी संपर्क में आने से भी फैल सकता है।
आपको बताते हैं H1N1 इन्फ्लुएंजा क्या है?
यह एक वायरस का रूप है। इसे Swine Flu (स्वाइन फ्लू) कहा जाता है। यह सांस से जुड़ी एक बीमारी है जो इंसानों के नाक, गले और फेफड़ों पर असर डालती है। अब आपको बताते हैं कि इस बीमारी के शुरुआती लक्षण क्या है। Swine Flu के मुख्य लक्षण है तेज बुखार और ठंड लगना, खांसी और गले में खराश होना, शरीर में दर्द और सिर दर्द होना, थकान और कमजोरी महसूस करना। यह बीमारी हवा के जरिए फैलता है और संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से यह बीमारी फैलती है। संक्रमित सतह को छूने और फिर उसी हाथ से मुंह या नाक को छूने से भी संक्रमण फैलता है।
डॉक्टरों ने बताया कि Swine Flu सिर्फ बच्चों में ही नहीं बल्कि बुजुर्गों जवानों में भी फैल रहे हैं। डॉक्टर एम वली ने बताया कि इस बीमारी के लिए सही डाइट ना लेना भी एक कारण है। क्या यह बच्चों को ज्यादा अपनी चपेट में लेता है या बुजुर्गों को या फिर जो पहले से बीमार लोग हैं वह ज्यादा इसकी चपेट में आते हैं? बच्चों को बुजुर्गों को लेता है। Immunocompromised (रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर) लोगों को लेता है। आपको पहले अगर स्वाइन फ्लू हो चुका है तो यह शर्तियां नहीं है कि आपके अंदर इम्यूनिटी हो। आपको वैक्सिननेटेड होना है। अच्छा खाना खाना है। साफ खाना खाना।
दिल्ली एनसीआर में Swine Flu को लेकर सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि 54% घरों में वर्तमान में एक या अधिक व्यक्ति Swine Flu वायरल बुखार जैसे लक्षणों से पीड़ित है। सर्वे में दावा किया गया है कि 39% घरों में दो या उससे ज्यादा लोग एक साथ बीमार हैं। 23% घरों में चार या उससे ज्यादा लोग फ्लू या वायरल फीवर जैसे लक्षणों से प्रभावित हैं। 16% लोगों ने दो से तीन व्यक्ति और 15% में एक व्यक्ति के ऐसे लक्षणों की जानकारी दी। यह सर्वे दिल्ली एनसीआर के 32,643 लोगों के जवाब पर आधारित है। इस सर्वे में दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद के लोगों ने सर्वे में हिस्सा लिया।
H1N1 Virus यानी Swine Flu के लक्षण
बुखार, खांसी, गले में खराश, सिर दर्द, नाक बहना, शरीर में दर्द और थकान Swine Flu Virus के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा सुस्ती, भूख न लगना, जी मिचलाना, उल्टी, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द तथा दस्त जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
कैसे बचें H1N1 Virus से?
दिल्ली सरकार ने बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि H1N1 Virus से बचाव के लिए सावधानी और समय पर इलाज बहुत जरूरी है। लोगों को सलाह दी गई है कि खांसते या छींकते समय अपनी नाक और मुंह ढकें। नियमित रूप से हाथ धोएं। लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से सलाह लें और बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं न लें।
H1N1 Virus शरीर के अंदर जाकर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट यानी नाक, गले और छाती पर असर डाल सकता है। इसकी वजह से निमोनिया हो सकता है। संक्रमण गंभीर होने पर यह पूरे फेफड़े को भी अपनी चपेट में ले सकता है और रेस्पिरेटरी फेलियर का खतरा हो सकता है।
अगर Swine Flu Virus के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह से जांच कराएं। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो मरीज को डॉक्टर की सलाह के अनुसार आइसोलेट किया जाना चाहिए, ताकि संक्रमण दूसरे लोगों तक न फैले।
इसके बाद मरीज को डॉक्टर की सलाह के अनुसार ट्रीटमेंट दिया जाता है। इसमें हाइड्रेशन, बुखार कम करने के लिए दवा और खांसी-जुकाम की स्थिति में नेबुलाइजेशन जैसे उपाय शामिल हो सकते हैं। अगर मरीज हाई-रिस्क कैटेगरी में आता है तो डॉक्टर की सलाह पर एंटी-फ्लू दवा शुरू की जा सकती है।
ऐसे में H1N1 Virus और Swine Flu Virus से बचाव के लिए सावधानी बरतें, लक्षणों को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर समय पर डॉक्टर से संपर्क करें।