अपना कीवर्ड दर्ज करें...

कुकीज़ और गोपनीयता

हम आपकी ब्राउज़िंग अनुभव को बेहतर बनाने, वेबसाइट ट्रैफ़िक का विश्लेषण करने और सामग्री को व्यक्तिगत बनाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं। शिवामलेख न्यूज़ का उपयोग जारी रखने पर आप हमारी कुकी नीति, गोपनीयता नीति और सेवा की शर्तों से सहमत होते हैं।
Contact Us , About Us , Grievance Redressal Policy , Cookie Policy , Correction Policy , Editorial Policy , Disclaimer , Terms & Conditions और Privacy Policy .

क्या खत्म हो रही है एंड्रोमेडा गैलेक्सी? वैज्ञानिकों ने खोजा चौंकाने वाला कॉस्मिक रहस्य

Milky Way Galaxy की सबसे नज़दीकी बड़ी पड़ोसी Andromeda Galaxy अब धीरे-धीरे नए तारे बनाना बंद कर रही है। Nasa के Hubble Space Telescope से मिले नए Observational Data के आधार पर वैज्ञानिकों ने पाया है कि पिछले 50 करोड़ वर्षों से Andromeda में Star Formation लगातार घट रही है। पिछले 4 करोड़ वर्षों में यह गिरावट और भी तेज़ हो गई है।सोचिए कि एक गैलेक्सी जो हमारी पड़ोसी है, वह एक दिन विलुप्त हो जाए। Andromeda Galaxy ( एंड्रोमेडा गैलेक्सी ) में कुछ बड़ा और भयानक घट रहा है, और इसका पता वैज्ञानिकों ने लगा लिया है।

हमारी मिल्की वे गैलेक्सी की सबसे नज़दीकी बड़ी पड़ोसी, यानी Andromeda Galaxy ( एंड्रोमेडा गैलेक्सी ), अब धीरे-धीरे नए तारे बनाना बंद कर रही है।

नासा के हबल स्पेस टेलिस्कोप से मिले नए ऑब्जर्वेशनल डेटा के आधार पर वैज्ञानिकों ने पाया है कि पिछले 50 करोड़ वर्षों से Andromeda ( एंड्रोमेडा ) में स्टार फॉर्मेशन लगातार घट रही है। पिछले 4 करोड़ वर्षों में यह गिरावट और भी तेज हो गई है। यह अध्ययन द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि Andromeda ( एंड्रोमेडा ) अब पहले की तुलना में बहुत कम नए सूर्य यानी तारे बना रही है। इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि समय के साथ गैलेक्सियां कैसे बूढ़ी होती हैं और उनका विकास कैसे रुक जाता है।

Andromeda ( एंड्रोमेडा ) पृथ्वी से लगभग 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर है। इसका आकार और संरचना काफी हद तक हमारी मिल्की वे गैलेक्सी जैसी ही है। इसीलिए वैज्ञानिक इसे हमारी गैलेक्सी के भविष्य को समझने के लिए एक आदर्श प्राकृतिक प्रयोगशाला मानते हैं।

शोधकर्ताओं ने हबल स्पेस टेलिस्कोप के दो बड़े स्काई सर्वे से मिले लगभग 20 करोड़ अलग-अलग तारों का विश्लेषण किया। उन्होंने तारों के रंग और उनके फैलाव का भी अध्ययन किया, जिससे यह पता लगाया जा सका कि अलग-अलग समय में गैलेक्सी के किस हिस्से में नए तारों का जन्म हुआ।

युवा और बड़े तारे चमकीले नीले होते हैं, जबकि पुराने तारे लाल रंग के दिखाई देते हैं। जिन क्षेत्रों में अधिक नीले तारे मिले, वहां हाल के समय में स्टार फॉर्मेशन हुई थी। इसी आधार पर वैज्ञानिकों ने करोड़ों वर्षों की एक टाइमलाइन तैयार की।

अध्ययन के अनुसार लगभग 50 करोड़ साल पहले Andromeda ( एंड्रोमेडा ) हर साल लगभग हमारे एक सूर्य के बराबर द्रव्यमान वाले नए तारे बना रही थी। तकरीबन 4 करोड़ साल पहले यह दर आधी रह गई। आज यह गैलेक्सी हर साल केवल 1/5 सोलर मास के बराबर नए तारे बना रही है। यह अब तक की सबसे कम दर्ज की गई स्टार फॉर्मेशन रेट है।

अब सवाल यह है कि इसकी वजह क्या है?

Andromeda Galaxy ( एंड्रोमेडा गैलेक्सी )
छवि 1: Andromeda Galaxy ( एंड्रोमेडा गैलेक्सी )

वैज्ञानिकों का कहना है कि Andromeda ( एंड्रोमेडा ) में तारे बनाने के लिए जरूरी गैस और धूल की कमी नहीं है। उनका मानना है कि गैलेक्सी अब स्वाभाविक रूप से अपनी तेज स्टार फॉर्मेशन गतिविधि को धीमा कर रही है। यह सक्रिय दौर तकरीबन 2 अरब साल पहले शुरू हुआ था, जिसकी वजह किसी दूसरी गैलेक्सी से हुआ विलय (मर्जर) या बेहद नज़दीकी गैलेक्टिक एनकाउंटर हो सकता है।

शोधकर्ताओं को शक है कि Andromeda ( एंड्रोमेडा ) की छोटी साथी गैलेक्सी, यानी मेसियर 32 (M32), भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती है। वैज्ञानिकों ने M32 के पास वाले हिस्से में स्टार फॉर्मेशन में साफ़ गिरावट देखी। उनका मानना है कि लगभग 6 करोड़ साल पहले दोनों गैलेक्सियों के बीच किसी इंटरेक्शन ने नए तारों के बनने वाले क्षेत्रों, यानी स्टेलर नर्सरीज़, को प्रभावित किया होगा।

हालांकि अभी इसका पक्का सबूत नहीं मिला है, लेकिन फिलहाल M32 सबसे मजबूत संभावना मानी जा रही है।

अब यह खोज इतनी महत्वपूर्ण क्यों है?

यह अध्ययन इसलिए खास है क्योंकि वैज्ञानिकों के अनुसार लगभग 4.5 अरब साल बाद मिल्की वे और Andromeda Galaxy ( एंड्रोमेडा गैलेक्सी ) का आपस में विलय होना तय है। अगर वैज्ञानिक यह समझ पाए कि Andromeda ( एंड्रोमेडा ) में स्टेलर नर्सरीज़ क्यों बंद हो रही हैं, तो इससे हमारी अपनी गैलेक्सी के भविष्य और उसके दीर्घकालिक विकास के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

भविष्य में नासा का नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलिस्कोप पूरी Andromeda Galaxy ( एंड्रोमेडा गैलेक्सी ) की अब तक की सबसे विस्तृत मैपिंग करेगा। इससे वैज्ञानिक यह जानने की कोशिश करेंगे कि हमारी इस कॉस्मिक पड़ोसी में नए तारों का जन्म आखिर लगातार कम क्यों होता जा रहा है। इससे यह भी पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि होने वाले इस गैलेक्सी विलय का पृथ्वी पर क्या असर होगा और क्या मिल्की वे गैलेक्सी भी Andromeda Galaxy ( एंड्रोमेडा गैलेक्सी ) की तरह खत्म हो जाएगी।

संबंधित समाचार

E20 पेट्रोल का पूरा सच: क्या Ethanol Blending से इंजन को होगा नुकसान या पर्यावरण को मिलेगा फायदा?

भारत में E20 Petrol (Gasoline) (20% Ethanol + 80% Petrol) को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार का कहना है कि इससे विदेशी तेल पर निर्भरता कम होगी, किसानों की आय बढ़ेगी और प्रदूषण...

और पढ़ें

Weather Update: मानसून 2026 का बड़ा अलर्ट, ओडिशा-बंगाल में तूफान और 10 राज्यों में भारी बारिश | Aaj Ka Mausam

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में तूफान आने की संभावना है। इसके प्रभाव से ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड में तेज तूफानी हवा...

और पढ़ें

वेनेजुएला में भूकंप से 2 फीट तक खिसकी जमीन, ISRO-NASA के NISAR सैटेलाइट ने किया बड़ा खुलासा

पिछले महीने उत्तरी वेनेजुएला में आए दो भीषण भूकंपों के बाद ISRO और NASA के संयुक्त मिशन NISAR सैटेलाइट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। सैटेलाइट से मिले आंकड़ों के विश्लेषण में सामन...

और पढ़ें

भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 सफल लॉन्च, अंतरिक्ष क्षेत्र में रचा नया इतिहास

भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 सफल लॉन्च, अंतरिक्ष क्षेत्र में रचा नया इतिहासभारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपना पहला प्राइ...

और पढ़ें