Kangana Ranuat और Hrithik Roshan Controversy करीब 10 साल बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। साल 2016 में शुरू हुआ यह विवाद अब CJP Protest के बाद फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।लगभग 10 साल पहले कंगना और ऋतिक ने बॉलीवुड की दुनिया में एक ऐसा तूफान खड़ा किया जिसने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। साल 2016 की वो चिंगारी जिसे लोग बुझा हुआ मान रहे थे। आज 2026 में सोशल मीडिया के गलियारों में एक बार फिर जबरदस्त शोला बनकर भड़क उठी है। सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि ऋतिक रोशन ने कंगना वाले विवाद पर कुछ कहा है। 10 साल पहले कंगना ने ऋतिक से अफेयर की बातें कही जिससे हंगामा मच गया। यह तक कहा कि ऋतिक ने उन्हें प्रपोज किया था। कहा कि ऋतिक इस रिश्ते को दुनिया के सामने नहीं लाना चाहते थे। ऋतिक ने मानहानि और झूठी पब्लिसिटी का केस कंगना पर डाल दिया। देखते ही देखते लड़ाई कानूनी हो गई।
ऋतिक रोशन फिल्मों से भी गायब हो गए। कंगना की फिल्में थोड़े-थोड़े अंतराल पर आती रही। कंगना के आरोपों से ऋतिक को व्यक्तिगत रूप से काफी डैमेज हुआ। लंबे समय बाद Hrithik Roshan Controversy पर ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी चुप्पी तोड़ी। अब जब कंगना के एक बयान पर बवाल हुआ तो उसमें ऋतिक की एंट्री हो गई। बताते हैं कैसे दिल्ली के जंतरमंतर पर हुए CJP Protest के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कंगना रनौत का बयान विवादों में आ गया। उन वीडियोस में प्रदर्शनकारियों की भाषा और नारों पर आपत्ति जताते हुए कंगना ने CJP के प्रदर्शनकारियों को जनरेशन गटर और कचरा कह डाला। कंगना के इस बयान पर खूब हंगामा हुआ। CJP के प्रवक्ता सौरभ दास ने भी तीखा रिएक्शन दिया। कंगना ने सौरभ को यूज़लेस और बेरोजगार कह दिया। दोनों के बीच जंग छिड़ गई। ट्विस्ट तब आया जब सौरव दास ने एक इंटरव्यू में मजाक करते हुए कहा, "मेरे दोस्तों का कहना है कि मैं जवानी के ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं। शायद इसीलिए कंगना मेरे पीछे पड़ गई हैं।
बस फिर क्या था? इस एक मजाक ने इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ ला दी। लोगों को 10 साल पुराना ऋतिक कंगना का विवाद याद आ गया। Hrithik Roshan Controversy को लेकर सोशल मीडिया पर अचानक 'We Need To Apologize To Hrithik' ट्रेंड शुरू हो गया। 'We Need To Apologize To Hrithik' । यानी हमें ऋतिक से माफी मांगनी चाहिए। दरअसल 2016 में जब कंगना ऋतिक के बीच यह विवाद हुआ था तब बहुत से लोगों ने कंगना के बयानों पर भरोसा करके ऋतिक रोशन को ही गलत मान लिया था। इसीलिए आज लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं 'We Need To Apologize To Hrithik' ।
काफी समय से इस पूरे मामले पर चुप रहने वाले ऋितिक रोशन ने पोस्ट पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कमेंट बॉक्स में लिखा मेरे दोस्त सिर्फ इसलिए किसी ए का साथ देना क्योंकि अब आप बी को पसंद नहीं करते। हमारे समाज की एक बड़ी समस्या है। मैं सही संदर्भ और तथ्यों का इंतजार करूंगा। लेकिन खैर किसे पड़ी है? ऋतिक के इस पोस्ट में ए का मतलब है खुद ऋतिक। बी का मतलब है कंगना रनौत। ऋतिक कहना चाह रहे हैं कि आज सोशल मीडिया पर जो लोग मेरे समर्थन में 'We Need To Apologize To Hrithik' का ट्रेंड चला रहे हैं वो मुझसे प्यार की वजह से नहीं चला रहे बल्कि कंगना से नफरत की वजह से ऐसा कर रहे हैं। मतलब यह कि हमारा समाज बहुत मौका परस्त है। साल 2016 में जब कंगना का जलवा था तो लोगों ने बिना सच जाने पृथ्वी को विलेन बना दिया था। आज 2026 में जब कंगना अपने राजनीतिक बयानों के कारण ट्रोल हो रही हैं तो लोग अपनी सुविधा के हिसाब से पाला बदलकर ऋतिक के पास आ गए हैं।
ऋतिक इसलिए कह रहे हैं कि मैं उस वक्त का इंतजार करूंगा जब संदर्भ सही होगा और फैक्ट ड्रिवन भी होगा। ऋतिक ने अपने पोस्ट में बड़ी सधी हुई बात लिखी। लेकिन उस पर भी कंगना भड़क गई। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में कहा, डियर ऋतिक मैं खुश हूं। तुम्हें सबा आजाद के रूप में अपना परफेक्ट मैच मिल गया। तुम एक कमिटेड रिलेशनशिप में हो और तुम्हें एक महिला को इस तरह चिढ़ाना, टीस करना शोभा नहीं देता। आग में घी डालना और अपने पार्टनर को शर्मिंदा करने के बजाय तुम्हें उन लोगों की निंदा करनी चाहिए जो तुम्हारे नाम का इस्तेमाल करके मुझे ट्रोल और बुली कर रहे हैं। कंगना ऋतिक फाइट रिवाइव हुई तो लोगों को सालों पुरानी दास्तान याद आ गई। दोनों की पहली मुलाकात साल 2009 में राकेश रोशन की फिल्म Kites के सेट पर हुई थी। ऋतिक उस समय बॉलीवुड के अल्टीमेट सुपरस्टार और ग्रीक गॉड (Greek God) माने जाते थे। वो शादीशुदा थे। उनकी शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा था। पत्नी सुजैन खान के साथ सब बढ़िया चल रहा था।
कंगना उस दौर में बॉलीवुड में गैंगस्टर और फैशन जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी थी। लेकिन वह इंडस्ट्री में बाहरी कहलाती थी। कंगना के दावों के मुताबिक फिल्म काइट्स के दौरान ऋतिक और कंगना के बीच दोस्ती हुई। ऋतिक अपनी शादी में कुछ दिक्कतों से गुजर रहे थे और कंगना का भी ब्रेकअप हुआ था। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे में सहारा ढूंढा। साल 2011-12 में जब ऋतिक कृष 3 बना रहे थे तो उन्होंने खुद कंगना को काया के रोल के लिए अप्रोच किया। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों का कथित अफेयर बेहद गंभीर हो गया। कंगना का दावा था कि ऋतिक ने उनसे वादा किया था कि वह अपनी पत्नी सुजैन को तलाक देकर उनसे शादी करेंगे।
इसी दौरान दिसंबर 2013 में ऋतिक और सुजैन के अलग होने की आधिकारिक घोषणा भी हो गई। फिल्म क्रिश 3 के सुपरहिट होने के बाद कहानी में दरार आ गई। कंगना का आरोप है कि ऋतिक ने अचानक उनसे दूरी बना ली। ऋतिक का कहना था कि उनका कभी कोई अफेयर था ही नहीं। इसी साल कंगना की फिल्म Queen रिलीज हुई और वह बॉलीवुड की Queen बन गई। कंगना का दावा है कि ब्रेकअप के बाद भी ऋतिक ने उनके साथ ईमेल पर बातचीत जारी रखी। जबकि ऋतिक का सबसे बड़ा काउंटर अटैक यह था कि कंगना को कोई धोखा दे रहा था। कोई भेरूपिया ऋतिक के नाम की फर्जी ईमेल आईडी बनाकर कंगना से बात कर रहा था और कंगना बिना सोचे समझे उसे ही असली ऋतिक समझ बैठी थी। 2 साल तक यह कड़वाहट अंदर ही अंदर सुलगती रही। लेकिन जनवरी 2016 में यह सार्वजनिक रूप से फट पड़ी।
एक इंटरव्यू में जब कंगना से पूछा गया कि क्या उन्हें फिल्म आशिकी 3 से ऋतिक रोशन के कहने पर निकाला गया है? तो कंगना ने बेबाक अंदाज में कहा हां मुझे यह समझ नहीं आता कि सिली एक्स आपका ध्यान खींचने के लिए ऐसी घटिया हरकतें क्यों करते हैं। ऋतिक इस सिली एक्स वाले कमेंट से भड़क गए। उन्होंने तुरंत कहा जितने कयास मीडिया मेरी किसी महिला के साथ अफेयर की लगा रही है, उससे कहीं ज्यादा चांस तो मेरे पोप के साथ अफेयर होने के हैं। इसके बाद ऋतिक रोशन ने कंगना को लीगल नोटिस भेजकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा। जवाब में कंगना ने भी ऋितिक को नोटिस भेज दिया। मामला मुंबई पुलिस की साइबर सेल तक पहुंच गया। जहां ऋतिक ने कंगना पर 1400 ईमेल्स भेजकर स्टॉकिंग का आरोप लगाया और कंगना ने ऋतिक पर उनकी निजी तस्वीरें लीक करने का आरोप मड़ दिया। दोनों वक्त के साथ इस मामले पर शांत होते गए। मामले पर कुछ ज्यादा बोले नहीं। इस बीच बेहतरीन सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट सबा आजाद के रूप में ऋतिक को अपनी नई पार्टनर मिल गई। वहीं साल 2014 में ऋतिक से तलाक लेने के बाद सुजैन ने अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाने का फैसला किया।