Rocking Star Yash की बहुप्रतीक्षित फिल्म Toxic Movie ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। एडवांस बुकिंग के महज तीन दिनों में फिल्म ने 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की टिकट बिक्री दर्ज कर ली है। Toxic 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और ऐसे में अगले दो दिन फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग के नए रिकॉर्ड बनाने के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे हैं।
सैकनिल्क (Sacnilk) के आंकड़ों के मुताबिक, Toxic Movie के कन्नड़ वर्जन की करीब 60 हजार टिकटें बिक चुकी हैं, जिससे लगभग 11.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है। इसमें 2D, 3D और IMAX समेत फिल्म के प्रमुख वर्जन शामिल हैं।
तेलुगु भाषा में Toxic ने करीब 5,400 टिकटें बेचकर लगभग 13.40 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं तमिल वर्जन में करीब 2,760 टिकटों की बिक्री से लगभग 4.53 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ। मलयालम में फिल्म ने करीब 9,600 टिकटों की बिक्री के साथ लगभग 19.20 लाख रुपये जुटाए हैं।
सबसे खास बात यह है कि Toxic की हिंदी में भी जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है। फिल्म ने हिंदी के अलग-अलग वर्जन में करीब 33 हजार टिकटें बेचकर लगभग 11.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह आंकड़ा फिल्म के ओरिजिनल कन्नड़ वर्जन के कलेक्शन के बेहद करीब है। इससे साफ है कि Rocking Star Yash की लोकप्रियता सिर्फ कर्नाटक तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के दूसरे हिस्सों में भी उनकी फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
ओवरऑल एडवांस बुकिंग की बात करें तो Toxic Movie ने करीब 2.40 लाख टिकटें बेचकर लगभग 24.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ब्लॉक सीट्स को जोड़ने के बाद यह आंकड़ा करीब 32.92 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है।
गौरतलब है कि Toxic का पहले रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ क्लैश होने वाला था। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में Yash ने Toxic की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी। एडवांस बुकिंग के मामले में Toxic ने Dhurandhar के पहले पार्ट को पीछे छोड़ दिया है, जिसने प्री-सेल्स में करीब 14 करोड़ रुपये की टिकटें बेची थीं।
हालांकि Dhurandhar 2 के एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड से Toxic अभी काफी पीछे है। Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग में करीब 62.43 करोड़ रुपये की टिकट बिक्री दर्ज की थी। फ्रेंचाइज फिल्म होने के कारण उसे दर्शकों के बीच पहले से बनी लोकप्रियता का फायदा मिला, लेकिन Toxic ने एक सोलो फिल्म होने के बावजूद जिस तरह की प्री-रिलीज डिमांड दिखाई है, उसने ट्रेड को जरूर उत्साहित कर दिया है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि Toxic Movie पहले दिन सिर्फ हिंदी वर्जन से ही करीब 50 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। अगर एडवांस बुकिंग की रफ्तार रिलीज तक इसी तरह बनी रहती है, तो Rocking Star Yash की Toxic बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड्स को चुनौती दे सकती है।