अपना कीवर्ड दर्ज करें...

कुकीज़ और गोपनीयता

हम आपकी ब्राउज़िंग अनुभव को बेहतर बनाने, वेबसाइट ट्रैफ़िक का विश्लेषण करने और सामग्री को व्यक्तिगत बनाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं। शिवामलेख न्यूज़ का उपयोग जारी रखने पर आप हमारी कुकी नीति, गोपनीयता नीति और सेवा की शर्तों से सहमत होते हैं।
Contact Us , About Us , Grievance Redressal Policy , Cookie Policy , Correction Policy , Editorial Policy , Disclaimer , Terms & Conditions और Privacy Policy .

Spiderman Brand New Day भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली हॉलीवुड फिल्म बनी

30 जुलाई यानी कल टॉम हॉलैंड की स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे (Spiderman Brand New Day) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। जैसी उम्मीद थी इसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस को धुआधुआ कर दिया। फिल्म ने एक झटके में वर्ल्ड वाइड ₹1000 करोड़ छाप दिए। साथ ही भारत में हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म भी बन गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड अवेंजर्स एंड गेम (Avengers Endgame) के नाम पर था। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक स्पाइडरमैन ब्रैन न्यू डे (Spiderman Brand New Day) ने भारत में पहले दिन नेट 60 करोड़ 60 लाख कमाए हैं। ग्रॉस कलेक्शन जोड़ने पर यह आंकड़ा 72 करोड़ 44 लाख पर पहुंच गया है। भारत में आज तक किसी भी हॉलीवुड फिल्म ने ऐसी बमफाड़ शुरुआत नहीं की है। इससे पहले सबसे बड़े ओपनिंग वे कलेक्शन का रिकॉर्ड 2019 में रिलीज हुई अवेंजर्स एंड गेम (Avengers Endgame) के नाम पर था। उसने पहले दिन 53 करोड़ 60 लाख कमाए थे। अवतार वे ऑफ वाटर (Avatar Way Of Water) जैसी बड़ी सफाई फिल्म ने भी 48 करोड़ 75 लाख से शुरुआत की थी। लेकिन स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे (Spiderman Brand New Day) ने ना केवल इन रिकॉर्ड्स को तोड़ा बल्कि उनसे कहीं आगे निकल गई है। खास बात यह है कि स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे (Spiderman Brand New Day) की रफ्तार ने केवल हॉलीवुड ही नहीं बल्कि कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को भी धूल चटा दी है। इसमें शाहरुख खान की 1000 करोड़ फिल्म पठान भी शामिल है। उस मूवी ने पहले दिन भारत में 67 करोड़ 19 लाख कमाए थे। स्पाइडरमैन इससे आगे निकल गई है। धुरंधर की तुलना में इसने डबल से भी ज्यादा कमाई की है। कुछ अंतर से यह ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर वन को पछाड़ते-पछाड़ते रह गई। उस मूवी ने पहले दिन 73 करोड़ 29 लाख कमाए थे। हालांकि उन फिल्मों की ब्लॉग बुकिंग भी हुई थी। मगर स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे (Spiderman Brand New Day) ने यह तरीका अपनाए बगैर ही धुआंधार पैसे छाप दिए हैं। जहां तक वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात है, टॉम हॉलैंड की मूवी ने पहले ही दिन ₹1000 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। वो भी तब जब यह 30 जुलाई को अमेरिका में आई भी नहीं। दरअसल भारत, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और हांगकांग जैसे मार्केट में इसे 30 जुलाई को रिलीज़ कर दिया गया था।

संबंधित समाचार

Toxic Movie की एडवांस बुकिंग ने मचाई सनसनी, Dhurandhar 2 के बाद अब Rocking Star Yash की फिल्म की नजर नए रिकॉर्ड पर

Rocking Star Yash की बहुप्रतीक्षित फिल्म Toxic Movie ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। एडवांस बुकिंग के महज तीन दिनों में फिल्म ने 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की टिकट...

और पढ़ें

Batwara 1947 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म की कमाई ने किया निराश

सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर बंटवारा 1947 लंबे समय से चर्चा में रही फिल्मों में शामिल है। फिल्म से दर्शकों और मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सिनेमाघरों में रिलीज...

और पढ़ें

Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म आवारापन 2 आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रफ्तार पकड़ी है, जिसने ट्रेड पंडितों से लेकर दर्शक...

और पढ़ें

Kangana-Hrithik के बीच क्या हुआ कि लड़ाई फिर जिंदा हो गई? 10 साल पुराना विवाद हुआ वायरल

Kangana Ranuat और Hrithik Roshan Controversy करीब 10 साल बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। साल 2016 में शुरू हुआ यह विवाद अब CJP Protest के बाद फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन ग...

और पढ़ें