अपना कीवर्ड दर्ज करें...

कुकीज़ और गोपनीयता

हम आपकी ब्राउज़िंग अनुभव को बेहतर बनाने, वेबसाइट ट्रैफ़िक का विश्लेषण करने और सामग्री को व्यक्तिगत बनाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं। शिवामलेख न्यूज़ का उपयोग जारी रखने पर आप हमारी कुकी नीति, गोपनीयता नीति और सेवा की शर्तों से सहमत होते हैं।
Contact Us , About Us , Grievance Redressal Policy , Cookie Policy , Correction Policy , Editorial Policy , Disclaimer , Terms & Conditions और Privacy Policy .

रेप केस में उम्र कैद की सजा काट रहे Prajwal Revanna के मोबाइल फोन में मिले 90 से ज्यादा पोर्न वीडियो

पूर्व सांसद Prajwal Revanna के मोबाइल फोन में 90 से ज्यादा पोर्न वीडियो मिले हैं। Prajwal Revanna रेप केस में उम्र कैद की सजा काट रहा है। अब जेल में है तो उसके पास मोबाइल फोन कैसे आया और फोन में इतने सारे पोर्न वीडियो कैसे आए? ऐसी कौन सी जेल है जो एक रेपिस्ट पर इतनी मेहरबान है?

11 अगस्त को सेंट्रल क्राइम ब्रांच यानी CCB ने हाई सिक्योरिटी जेल में बंद हाई प्रोफाइल कैदियों और दूसरे कैदियों की छापेमारी की। यह छापेमारी बेंगलुरु की परप्पना अग्रहरा सेंट्रल जेल में भी हुई। Prajwal Revanna इसी जेल में बंद है।

रेड के वक्त उसके पास मोबाइल फोन मिला। साथ में वो बाकी कैदियों की तरह यूनिफॉर्म में भी नहीं था। यूनिफॉर्म यानी कि जेल में बंद कैदियों को जो कपड़े अलॉट होते हैं, उसमें वह नहीं था।

पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने बताया कि Prajwal Revanna के बैरक की 4 से 5 घंटे तलाशी ली गई थी। उसने जेल के तय किए गए कपड़े भी नहीं पहने हुए थे। मैंने खासतौर पर इस बारे में सवाल किया। हमें 3 महीने पहले इसकी शिकायत मिली थी और उस समय मैंने एक मेमो जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि सभी दोषी कैदियों को जेल के नियमों के अनुसार जेल के कपड़े पहनने चाहिए, लेकिन इसके बाद भी नियम नहीं माने गए।

हमने बेंगलुरु सेंट्रल जेल के SP को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, क्योंकि उनके इलाके में ऐसी घटनाएं हो रही थीं और इसमें खामियां थीं। इसी के साथ बताया गया कि रेड में Prajwal Revanna के पास एक मोबाइल फोन मिला, जिसमें 90 से ज्यादा डाउनलोडेड पोर्न वीडियो हैं। इंडिया टुडे से जुड़े सगाय राज की रिपोर्ट के मुताबिक फोन में ज्यादातर इंडियन पोर्नोग्राफिक कंटेंट थे। पुलिस को फोन में ऐसी पेपर कटिंग्स भी मिलीं, जिसमें महिलाओं को कम कपड़ों में दिखाया गया है। DGP आलोक कुमार ने कहा कि फोन जब्त कर लिया गया है और अब इसकी जांच की जाएगी कि उसके पास मोबाइल फोन कैसे आया और उसमें पोर्नोग्राफी कंटेंट किसने दिया।

फिलहाल ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट इराना रंगापुर को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि बेंगलुरु सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। न्यूज़ एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 7-8 महीनों में परप्पना अग्रहरा जेल में 300 से ज्यादा मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने कहा, “इस तरह की घटना हमारे जेल और सुधार सेवा विभाग के लिए शर्मनाक है। यह सरकार के लिए भी शर्मिंदगी की बात है। जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। हमने एक्शन शुरू कर दिया है। निश्चित रूप से चूक हुई है।”

रेड वाले दिन भी कैदियों को तलाशी की जानकारी मिल गई थी, जिसकी वजह से कई लोगों ने अपने फोन कहीं छुपा दिए थे। इस पहलू की भी जांच होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक जेल में ऐसे कई सारे ब्लैक स्पॉट्स भी हैं, जहां जैमर काम नहीं करता। यानी जेल के अंदर कोई ऐसा व्यक्ति है जो कैदियों को यह सारी सुविधाएं दे रहा है। ध्यान देने वाली एक बात यह भी है कि इस जेल से जितने भी SIM अभी तक बरामद हुए हैं, वो सारे Airtel के हैं। यह सारी जानकारी हम आपको PTI के मुताबिक बता रहे हैं। अब Prajwal Revanna के बैकग्राउंड पर आते हैं। Prajwal Revanna जनता दल सेक्युलर पार्टी का पूर्व सांसद है और एक मजबूत पॉलिटिकल फैमिली से आता है। अगस्त 2025 से उम्र कैद की सजा काट रहा है। रेप के कई मामलों, ब्लैकमेलिंग और अपहरण के मामले में उसे दोषी माना गया था।

यह पूरा मामला अप्रैल 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले सामने आया था। Prajwal Revanna के घर में काम करने वाली एक डोमेस्टिक हेल्पर, जो एक महिला थी, उसने यौन हिंसा के आरोप लगाए थे। मामला सुर्खियों में आया तो पता चला कि सेक्सुअल असॉल्ट की लिस्ट काफी लंबी है। कई महीनों की जांच और कोर्ट-कचहरी के बाद Prajwal Revanna को अगस्त 2025 में दोषी ठहराया गया था।

Prajwal Revanna बेंगलुरु के परप्पना अग्रहरा सेंट्रल जेल में बंद है और अब रेड में उसके पास एक मोबाइल फोन मिला है, जिसमें 90 से ज्यादा पोर्न वीडियो हैं। मामले की जांच चल रही है।

संबंधित समाचार

Divya Mishra Murder: Lucknow Triple Murder Case में Pragya Mishra का बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुए ट्रिपल मर्डर ( Lucknow Triple Murder Case ) ने हर किसी को चौंका दिया है। Divya Mishra Murder मामले में प्रज्ञा मिश्रा (Pragya Mishra), जो कि एक मशहूर प...

और पढ़ें

Delhi Metro में CISF जवान पर महिला की फोटो खींचने का आरोप, Video Viral; जांच जारी

Delhi Metro News : 15-16 अगस्त की रात करीब 1:00 बजे दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर एक ऐसी घटना हुई, जिसने महिलाओं की प्राइवेसी (Privacy) और पब्लिक प्लेसेस (Public Places) पर सुरक्षा...

और पढ़ें

Umar Ahmed के काफिले पर FIR, टोल प्लाजा पर कानून तोड़ने का आरोप; जानें क्या है पूरा मामला

माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद को लखनऊ जेल से प्रयागराज ले जाते समय नवाबगंज टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा हुआ, कोर्ट के आदेश पर उमर को पुलिस सुरक्षा में एक पारिवारिक जनाजे में शामिल...

और पढ़ें

गाजियाबाद: रील बनाने वाले 17 साल के समीर को सिक्योरिटी गार्ड विवेक यादव ने मारी गोली

गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक अर्धनिर्मित बिल्डिंग में हुई फायरिंग ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। वहीं 17 साल के समीर की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस की कहानी कुछ और है,...

और पढ़ें