अपना कीवर्ड दर्ज करें...

कुकीज़ और गोपनीयता

हम आपकी ब्राउज़िंग अनुभव को बेहतर बनाने, वेबसाइट ट्रैफ़िक का विश्लेषण करने और सामग्री को व्यक्तिगत बनाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं। शिवामलेख न्यूज़ का उपयोग जारी रखने पर आप हमारी कुकी नीति, गोपनीयता नीति और सेवा की शर्तों से सहमत होते हैं।
Contact Us , About Us , Grievance Redressal Policy , Cookie Policy , Correction Policy , Editorial Policy , Disclaimer , Terms & Conditions और Privacy Policy .

Social Media Influencer Arrested : इंस्टा पर 15 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार

गुजरात के सूरत से सोशल मीडिया से जुड़ा एक बहुत बड़ा मामला सामने आया है। जहां पर 15 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसरर कीर्ति पटेल को जबरन वसूली, ब्लैकमेलिंग और आपराधिक धमकी समेत कई गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में तफ्तीश कर रही है। सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसरर कीर्ति पटेल और उनके एक सहयोगी पर जबरन वसूली, ब्लैकमेलिंग, आपराधिक धमकी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रेप के एक मामले को सुलझाने के नाम पर पहले रकम की मांग की गई और बाद में धमकी देते हुए करीब 3 करोड़ 12 लाख वसूल कर लिए गए। हालांकि इन आरोपों की जांच अभी जारी है। पुलिस के मुताबिक कीर्ति पटेल को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन नोटिस जारी होने के बाद लगातार अपना ठिकाना कीर्ति बदल रही थी। बाद में सूरत पुलिस ने जूनागढ़ में घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया और दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई।

यह कार्रवाई शिकायतकर्ता राजू बोमर की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर शुरू हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने रेप से जुड़े एक मामले को निपटाने के नाम पर पहले 12 लाख रुपये की मांग की थी। इसके बाद करीब डेढ़ वर्ष तक कथित तौर पर धमकी देकर अलग-अलग किश्तों में पीड़ित से कुल 3.12 करोड़ रुपये वसूल लिए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 296(B), मानहानि, आपराधिक साजिश तथा सूचना प्रौद्योगिकी (IT) एक्ट की धारा 67 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस उपायुक्त (DCP) आलोक कुमार के मुताबिक, शुरुआती जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर अदालत में रिपोर्ट पेश की गई, जिसके बाद केस में जबरन वसूली से संबंधित कड़ी धाराएं भी जोड़ी गईं।

पुलिस के अनुसार कानूनी नोटिस जारी होने के बाद आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रही थी। गुप्त सूचना मिलने पर पता चला कि कीर्ति पटेल जूनागढ़ और जामनगर की दिशा में जाने की कोशिश कर रही है। इसके बाद सूरत पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर उसे जूनागढ़ से हिरासत में ले लिया। वहीं, मामले में शामिल उसकी एक अन्य सहयोगी की तलाश अभी भी जारी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जूनागढ़ से सूरत लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस अब उसे अदालत में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के जरिए पूरे ब्लैकमेलिंग नेटवर्क का खुलासा, अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान और वसूली गई रकम की बरामदगी की कोशिश की जाएगी। इस संबंध में महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) के नेतृत्व में रिमांड की मांग की जाएगी।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा और विवादित वीडियो साझा कर लोगों को निशाना बनाती थी। इसके बाद कपोदरा और पुणा पुलिस थानों ने कानूनी प्रक्रिया के तहत इंस्टाग्राम और फेसबुक को कार्रवाई के लिए अनुरोध भेजा। पुलिस के अनुरोध पर इंस्टाग्राम ने आरोपी कीर्ति पटेल का आधिकारिक अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कीर्ति पटेल के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। कपोदरा पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ तोड़फोड़ का एक केस पहले से लंबित है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने उस मामले में मिली जमानत की शर्तों का भी उल्लंघन किया है। इसी आधार पर पुलिस ने अदालत में उसकी जमानत रद्द करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई प्रभावी ढंग से की जा सके।

संबंधित समाचार

Divya Mishra Murder: Lucknow Triple Murder Case में Pragya Mishra का बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुए ट्रिपल मर्डर ( Lucknow Triple Murder Case ) ने हर किसी को चौंका दिया है। Divya Mishra Murder मामले में प्रज्ञा मिश्रा (Pragya Mishra), जो कि एक मशहूर प...

और पढ़ें

Delhi Metro में CISF जवान पर महिला की फोटो खींचने का आरोप, Video Viral; जांच जारी

Delhi Metro News : 15-16 अगस्त की रात करीब 1:00 बजे दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर एक ऐसी घटना हुई, जिसने महिलाओं की प्राइवेसी (Privacy) और पब्लिक प्लेसेस (Public Places) पर सुरक्षा...

और पढ़ें

रेप केस में उम्र कैद की सजा काट रहे Prajwal Revanna के मोबाइल फोन में मिले 90 से ज्यादा पोर्न वीडियो

पूर्व सांसद Prajwal Revanna के मोबाइल फोन में 90 से ज्यादा पोर्न वीडियो मिले हैं। Prajwal Revanna रेप केस में उम्र कैद की सजा काट रहा है। अब जेल में है तो उसके पास मोबाइल फोन कैसे...

और पढ़ें

Umar Ahmed के काफिले पर FIR, टोल प्लाजा पर कानून तोड़ने का आरोप; जानें क्या है पूरा मामला

माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद को लखनऊ जेल से प्रयागराज ले जाते समय नवाबगंज टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा हुआ, कोर्ट के आदेश पर उमर को पुलिस सुरक्षा में एक पारिवारिक जनाजे में शामिल...

और पढ़ें