अपना कीवर्ड दर्ज करें...

कुकीज़ और गोपनीयता

हम आपकी ब्राउज़िंग अनुभव को बेहतर बनाने, वेबसाइट ट्रैफ़िक का विश्लेषण करने और सामग्री को व्यक्तिगत बनाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं। शिवामलेख न्यूज़ का उपयोग जारी रखने पर आप हमारी कुकी नीति, गोपनीयता नीति और सेवा की शर्तों से सहमत होते हैं।
Contact Us , About Us , Grievance Redressal Policy , Cookie Policy , Correction Policy , Editorial Policy , Disclaimer , Terms & Conditions और Privacy Policy .

वाराणसी में पुरुषों से छेड़छाड़ करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

खबर है यूपी के वाराणसी से जहां पर एंटी रोमियो टीम ने ऐसी ही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया जो पुरुषों से छेड़छाड़ किया करती थी। पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि कैंट इलाके में पुरुषों पर अश्लील कमेंट्स किए जा रहे हैं। फपियां कसी जा रही है और इस पर एंटी रोमियो टीम ने फौरन एक्शन लिया। एंटी रोमियो टीम की गिरफ्त में आई यह वही दो महिला हैं जिन पर पुरुषों से छेड़छाड़ का आरोप है। यह महिलाएं सरेआम पुरुषों पर अश्लील कमेंट्स करती थी। इनका खौफ ऐसा हो गया था कि छेड़छाड़ से तंग आकर पुरुष उस इलाके में जाने से कतराने लगे थे। जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने आरोपों पर एक्शन लिया। जब पुलिस ने इलाके में छापा मारा तो यह महिलाएं पुरुषों से छेड़छाड़ करती नजर आई। सार्वजनिक जगह पर हुड़दंग करते हुए पुरुषों को अश्लील कमेंट, अश्लील इशारे करती नजर आई। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें मौके सेंगे हाथ गिरफ्तार किया।

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन

घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे लेकर मजाकिया अंदाज में अपनी राय रखी। कुछ लोगों ने इसे "UNO रिवर्स" बताया, तो कुछ ने कहा कि ऐसा मामला पहली बार देखने को मिला। वहीं कई यूजर्स ने हल्के-फुल्के अंदाज में मजेदार कमेंट किए। किसी ने लिखा कि अब पुरुष भी सुरक्षित नहीं हैं, तो किसी ने मजाक में कहा कि "कोई हमें भी छेड़ ले।" हालांकि कई लोगों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए पुलिस की कार्रवाई का समर्थन भी किया।


राहगीरों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

मर्दों को छेड़ने वाली 2 महिलाओं को एंटी रोमियो टीम ने दबोचा : सिगरा थाना क्षेत्र का मामला
छवि 1: मर्दों को छेड़ने वाली 2 महिलाओं को एंटी रोमियो टीम ने दबोचा : सिगरा थाना क्षेत्र का मामला

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शुभम सिंह के अनुसार, पुलिस को शिकायत मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास दो महिलाएं आने-जाने वाले लोगों के साथ अश्लील इशारे और अभद्र व्यवहार कर रही हैं। शिकायत मिलने के बाद एंटी रोमियो टीम को मौके पर भेजा गया। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि शिकायत सही थी। इसके बाद दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

सिगरा थाना क्षेत्र का मामला

पुलिस के अनुसार, यह घटना वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में पिलर नंबर 57 से 60 के बीच की है। राहगीरों ने बताया था कि दो महिलाएं वहां से गुजरने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर रही थीं, जिससे लोगों को असहजता हो रही थी और आसपास का माहौल भी प्रभावित हो रहा था। सहायक पुलिस आयुक्त, चेतगंज ने बताया कि सूचना मिलते ही एंटी रोमियो टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार

Divya Mishra Murder: Lucknow Triple Murder Case में Pragya Mishra का बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुए ट्रिपल मर्डर ( Lucknow Triple Murder Case ) ने हर किसी को चौंका दिया है। Divya Mishra Murder मामले में प्रज्ञा मिश्रा (Pragya Mishra), जो कि एक मशहूर प...

और पढ़ें

Delhi Metro में CISF जवान पर महिला की फोटो खींचने का आरोप, Video Viral; जांच जारी

Delhi Metro News : 15-16 अगस्त की रात करीब 1:00 बजे दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर एक ऐसी घटना हुई, जिसने महिलाओं की प्राइवेसी (Privacy) और पब्लिक प्लेसेस (Public Places) पर सुरक्षा...

और पढ़ें

रेप केस में उम्र कैद की सजा काट रहे Prajwal Revanna के मोबाइल फोन में मिले 90 से ज्यादा पोर्न वीडियो

पूर्व सांसद Prajwal Revanna के मोबाइल फोन में 90 से ज्यादा पोर्न वीडियो मिले हैं। Prajwal Revanna रेप केस में उम्र कैद की सजा काट रहा है। अब जेल में है तो उसके पास मोबाइल फोन कैसे...

और पढ़ें

Umar Ahmed के काफिले पर FIR, टोल प्लाजा पर कानून तोड़ने का आरोप; जानें क्या है पूरा मामला

माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद को लखनऊ जेल से प्रयागराज ले जाते समय नवाबगंज टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा हुआ, कोर्ट के आदेश पर उमर को पुलिस सुरक्षा में एक पारिवारिक जनाजे में शामिल...

और पढ़ें