अपना कीवर्ड दर्ज करें...

कुकीज़ और गोपनीयता

हम आपकी ब्राउज़िंग अनुभव को बेहतर बनाने, वेबसाइट ट्रैफ़िक का विश्लेषण करने और सामग्री को व्यक्तिगत बनाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं। शिवामलेख न्यूज़ का उपयोग जारी रखने पर आप हमारी कुकी नीति, गोपनीयता नीति और सेवा की शर्तों से सहमत होते हैं।
Contact Us , About Us , Grievance Redressal Policy , Cookie Policy , Correction Policy , Editorial Policy , Disclaimer , Terms & Conditions और Privacy Policy .

अनंत सिंह की विधायकी रद्द करने की मांग, जेडीयू ने विधानसभा सचिव को सौंपा अनुशंसा पत्र और वीडियो सबूत

बिहार की सियासत में अनंत सिंह को लेकर हलचल तेज हो गई है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग उठाई है। इस सिलसिले में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा विधानसभा पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के नाम अनुशंसा पत्र सौंपा। पत्र के साथ करीब 10 पन्नों के दस्तावेज और वीडियो फुटेज भी सबूत के तौर पर दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, उमेश कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से मुलाकात करने पहुंचे थे, लेकिन उनके विधानसभा में मौजूद नहीं होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा सचिव से मुलाकात कर अनुशंसा पत्र और संबंधित सबूत सौंपे। पार्टी ने मांग की है कि अनंत सिंह के खिलाफ जल्द कार्रवाई करते हुए उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द की जाए।

जेडीयू का आरोप है कि अनंत सिंह ने एमएलसी चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ प्रचार किया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भी बयान दिए। पार्टी की ओर से इन बयानों और चुनाव प्रचार से जुड़े वीडियो फुटेज को सबूत के तौर पर पेश किया गया है। हालांकि, सदस्यता रद्द करने को लेकर अंतिम फैसला संबंधित संवैधानिक प्रक्रिया के तहत लिया जाएगा।

इस पूरे मामले पर उमेश कुशवाहा ने अपने साथियों और पार्टी के उम्मीदवार सौरभ सिंह गांधी के समर्थन में प्रचार करने वाले कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी जताया।

वहीं, अनंत सिंह के परिवार पर कार्रवाई को लेकर भी बिहार की राजनीति में चर्चा तेज है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी पत्नी नीलम देवी को 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें मिलने वाला राज्य मंत्री का दर्जा भी छिनने की बात सामने आई है।

अब जेडीयू की ओर से अनंत सिंह की विधायकी रद्द करने की मांग को लेकर अनुशंसा पत्र और वीडियो सबूत सौंपे जाने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

संबंधित समाचार

Reservation Hatao Movement: आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर मायावती, अखिलेश, चंद्रशेखर और चिराग पासवान के बयान

देश में जाति आधारित रिजर्वेशन के खिलाफ Reservation Hatao Movement और Reservation Reform Movement को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुआ और अब उ...

और पढ़ें

Dimagi Naxal Party : कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब आई दिमागी नक्सल पार्टी

भारत की राजनीति में रोज नई पार्टियां बनती हैं। कोई चुनाव चिन्ह हाथी रखता है। कोई झाड़ू तो कोई कमर। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी पॉलिटिकल पार्टी के बारे में सुना है जिसके पास ना कोई झंडा...

और पढ़ें

Jharkhand Protest: रांची में JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा घेराव, बैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन के बाद लाठीचार्ज; जानें पूरा मामला

रांची में JPSC-JSSC छात्रों का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनावझारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार ज...

और पढ़ें

Shehzad Poonawalla Quits BJP: शहजाद पूनावाला ने क्यों छोड़ी बीजेपी

राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी के चर्चित राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के पार्टी छोड़ने की अटकलें इन दिनों काफी तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के लि...

और पढ़ें